TrendingUttar Pradesh

​रायबरेली में राहुल गांधी ने लगाया जनता दरबार, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं

​रायबरेली में राहुल गांधी ने लगाया जनता दरबार, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं

रायबरेली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भुएमऊ आवास पर आयोजित जनता दरबार में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राहुल गांधी ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनीअपनी शिकायतें और समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखीं। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।

भुएमऊ आवास पर राहुल गांधी लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते परिसर में भीड़ नजर आई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply