TrendingUttar Pradesh

​PM Kisan Yojana: यूपी के किसानों को मिल रही है कैसे सीधी आय सहायता? जानिए कब आएगी 24वीं किस्त कब

​PM Kisan Yojana: यूपी के किसानों को मिल रही है कैसे सीधी आय सहायता? जानिए कब आएगी 24वीं किस्त कब

लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उत्तर प्रदेश समेत देशभर के पात्र किसानों के लिए खेतीकिसानी के खर्च में सीधी आर्थिक मदद का बड़ा माध्यम बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है।

यह राशि 2,0002,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। खास बात यह है कि देशभर में लागू इस योजना की शुरुआत यूपी के गोरखपुर जिले से हुई थी। जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को की थी। अब प्रदेश के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

पीके 2.17 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला लाभ

बता दें कि PMKISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई। इस किस्त में देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई। इसमें यूपी की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। प्रदेश के 2.17 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को इस किस्त के तहत कुल 4,352.40 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक सहायता मिली।

हर साल 6 हजार रुपये, तीन किस्तों में मिलती है रकम

PMKISAN केंद्र सरकार की योजना है और इसका पूरा वित्तीय भार भारत सरकार उठाती है। पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम तीन किस्तों में DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पहुंचती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का eKYC पूरा होना और आधार का बैंक खाते से सीड होना जरूरी है। इससे लाभ की राशि सीधे पात्र किसान तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

बीज, खाद और जुताई के खर्च में मिलती है मदद

PMKISAN के प्रभाव को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कृषिआर्थिक अनुसंधान केंद्र की ओर से 2022 में अध्ययन किया गया था। अध्ययन में सामने आया कि योजना के अधिकांश लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान थे, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन थी।

अध्ययन के मुताबिक किसानों ने PMKISAN से मिली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से खेती के जरूरी खर्चों में किया। इसमें जुताई, खाद और बीज की खरीद प्रमुख रही। अध्ययन में लाभार्थी किसानों के खेतों में धान की उपज गैरलाभार्थी किसानों की तुलना में 3.08 प्रतिशत और गेहूं की उपज 1.93 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। वहीं, लाभार्थी परिवारों की शुद्ध कृषि आय में 9.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

203031 तक जारी रहेगी PMKISAN

किसानों को मिलने वाली इस सीधी आय सहायता को आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PMKISAN योजना को 202627 से 203031 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस फैसले से किसानों को आने वाले वर्षों में भी योजना के तहत निर्धारित आर्थिक सहायता मिलती रहने की उम्मीद है।

PMKISAN लाभार्थियों को KCC का भी फायदा

PMKISAN लाभार्थी किसान किसान क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने KCC को PMKISAN से जोड़ा है। इसके माध्यम से किसानों को खेती से जुड़े खर्चों के लिए कम ब्याज दर पर अल्पकालिक ऋण की सुविधा मिल सकती है। यानी PMKISAN सिर्फ सालाना 6,000 रुपये की सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को खेती के खर्च के साथसाथ संस्थागत कर्ज की सुविधा से जोड़ने में भी मदद करती है।

जानिए कब आएगी 24वीं किस्त कब  

अब तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो सितंबर में किसानों को 2000 रुपये की सौगात अभी तक नहीं मिली है। अगस्त से नवंबर की किस्त का पैसा अक्सर अक्टूबर या नवंबर में ही आया है। ऐसे में इस बार भी इस बात की संभावना न के ही बराबर है कि सितंबर में पीएम किसान के 2000 रुपये मिलें। किसानों को इस सौगात के लिए अक्टूबरनवंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि इससे पहले ऐसे कुछ काम हैं जो आपको समय रहते पूरे कर लेने चाहिए ताकि पीएम किसान की 24वीं किस्त अटके नहीं।

अब तक कबकब आया पीएम किसान का पैसा
किस्तकिस्त की अवधिजारी होने की तारीख
पहली किस्तदिसंबर 2018 मार्च 201924 फरवरी 2019
दूसरी किस्तअप्रैल जुलाई 20192 मई 2019
तीसरी किस्तअगस्त नवंबर 20191 नवंबर 2019
चौथी किस्तदिसंबर 2019 मार्च 20204 अप्रैल 2020
पांचवीं किस्तअप्रैल जुलाई 202025 जून 2020
छठी किस्तअगस्त नवंबर 20209 अगस्त 2020
सातवीं किस्तदिसंबर 2020 मार्च 202125 दिसंबर 2020
आठवीं किस्तअप्रैल जुलाई 202114 मई 2021
नौवीं किस्तअगस्त नवंबर 20219 अगस्त 2021
10वीं किस्तदिसंबर 2021 मार्च 20221 जनवरी 2022
11वीं किस्तअप्रैल जुलाई 202231 मई 2022
12वीं किस्तअगस्त नवंबर 202217 अक्टूबर 2022
13वीं किस्तदिसंबर 2022 मार्च 202327 फरवरी 2023
14वीं किस्तअप्रैल जुलाई 202327 जुलाई 2023
15वीं किस्तअगस्त नवंबर 202315 नवंबर 2023
16वीं किस्तदिसंबर 2023 मार्च 202428 फरवरी 2024
17वीं किस्तअप्रैल जुलाई 202418 जून 2024
18वीं किस्तअगस्त नवंबर 20245 अक्टूबर 2024
19वीं किस्तदिसंबर 2024 मार्च 202524 फरवरी 2025
20वीं किस्तअप्रैल जुलाई 20252 अगस्त 2025
21वीं किस्तअगस्त नवंबर 202519 नवंबर 2025
22वीं किस्तदिसंबर 2025 मार्च 202613 मार्च 2026
23वीं किस्तअप्रैल जुलाई 202620 जून 2026
जल्द से जल्द बनवा लें ये आईडी

अगर आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है तो इस काम को सबसे पहले करा लें। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के नियमों में बदलाव कर दिए हैं। ऐसे में जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं है, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। अगर आप फार्मर आईडी बनवाना चाहते हैं तो ‘घर बैठे मोबाइल से कैसे बनवाएं फार्मर आईडी’ पर क्लिक कर सकते हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply