Under-19 World Cup Final : अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारतीय पारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में विस्फोटक 175 रन बनाए। 218.75 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े। वैभव को मैनी लुम्सडेन ने कैच आउट कराया।
अन्य बल्लेबाजों में आयुष म्हात्रे ने 53 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान दिया। वेदांत त्रिवेदी (32), विहान मल्होत्रा (30), आरएस अंबरीश (18), आरोन जॉर्ज (9) और खिलन पटेल (3) जल्दी पवेलियन लौट गए।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने तीन विकेट चटकाए, जबकि एलेक्स ग्रीन को दो सफलताएं मिलीं। सेबेस्टियन मॉर्गन ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। भारत के इस विशाल स्कोर ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
The post Under-19 World Cup Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी शतक appeared first on Jago India Jago.



