BollywoodIndia

​रिलीज हुआ टॉम क्रूज की अगली फिल्म का ट्रेलर

मुंबई। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Digger’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में क्रूज अपने अब तक के एक अलग और बेहद दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं।

​रिलीज हुआ टॉम क्रूज की अगली फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विजेता निर्देशक अलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु ने किया है। कहानी में टॉम क्रूज डिगर रॉकवेल नाम के बेहद ताकतवर अरबपति का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर के मुताबिक, उनके किरदार से जुड़ी एक बड़ी तबाही के बाद वही दुनिया को बचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

विलेन या दुनिया का उद्धारकर्ता?

‘Digger’ में टॉम क्रूज का किरदार पारंपरिक हीरो जैसा नहीं है। वह एक ऐसा ताकतवर शख्स है, जिसकी महत्वाकांक्षा और फैसले बड़े संकट को जन्म देते हैं। इसके बाद वह खुद को इंसानियत का उद्धारकर्ता साबित करने की कोशिश करता है। यही फिल्म की कहानी को दिलचस्प बनाता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply