Bigg Boss 20: बिग बॉस सीजन 20 को शुरू हुए अभी 4 रोज बीते हैं कि घर में मौजूद लोगों ने अपनी प्रायोरिटी दिल खोलकर बता दी है। बीते रोज गुल्लू, यंग और आसिफ के बीच कैप्टेंसी टास्क खेला गया। जहां घर में मौजूद बाकी के कंटेस्टेंट ने अपने फेवरेट को खूब सपोर्ट किया। कल के टास्क के बाद अब फाइनली बिग बॉस सीजन 20 को उनका पहला कैप्टन मिल गया है।

यह बना बिग बॉस 20 का पहला कैप्टन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 20 के पहले हफ्ते में जिस कंटेस्टेंट के हाथ कैप्टेंसी की बागडोर आई वह सिंगर यंग DSA हैं, जिनको पॉपकॉर्न टास्क में काजी से लेकर स्कॉउट और अरशिफा सहित कई कंटेस्टेंट का सपोर्ट मिला था। यंग ने शुरुआत से ही काफी अच्छे रिश्ते बनाए हैं, लेकिन वह इस सीजन के सबसे अड़ियल कंटेस्टेंट भी हैं, क्योंकि एक बार जिसे वह निशाना बना रहे हैं, उसे शो से निकालने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रहे हैं।
यंग ने इस कंटेस्टेंट की लाइफलाइन ली
हमने आपको पहले ही बताया था कि इस बार सभी कंटेस्टेंट के पास दो लाइफलाइन्स हैं। एक उनकी खुद की है और दूसरी बिग बॉस की तरफ से मिली हुई है। ऐसे में यंग का डीएसए के हाथ में कैप्टन बनना कनिका मान के लिए पहले हफ्ते में एक बड़ी समस्या बन गया है। असल में, टास्क से पहले बिग बॉस ने तीनों दावेदारों से पूछा था कि अगर वे कैप्टन बनते हैं, तो किसकी लाइफलाइन वे छीनना चाहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
कनिका मान के एलिमिनेशन के चांस और बढे़
गुल्लू ने उदिती सिंह, आसिफ ने अरशिफा खान और यंग डीएसए ने कनिका मान का नाम लिया था। अब यंग को पहली बार कैप्टन बनने का मौका मिला है और कनिका मान की एक लाइफलाइन चली गई है। वह पहले से ही इस हफ्ते नॉमिनेशन में थीं और एक लाइफलाइन के जाने से उनके एलिमिनेशन के चांस और भी बढ़ गए हैं। इस हफ्ते सलमान खान के शो से बाहर होने के लिए जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, उनमें कनिका मान, लव गिल, उदिती सिंह और अरशिफा का नाम शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें:



