IndiaTrendingUttar Pradesh

​गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोर-लुटेरों को दबोचा, दो अवैध तमंचे और बाइक बरामद

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरलुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

​गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोर-लुटेरों को दबोचा, दो अवैध तमंचे और बाइक बरामद

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैक्ट्री एरिया में मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर सिहानीगेट पुलिस टीम ने मंगल पांडे मार्ग पर लोहियानगर स्थित सीब्लॉक कट के पास चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक लेकर भागने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से तीनों गिर गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी जियाउद्दीन के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पिछले करीब दो महीनों में चोरी और लूट की चार से पांच घटनाओं को स्वीकार किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरूख, इमरान और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहरुख के खिलाफ हत्या, चोरी और हत्या के प्रयास समेत 13 मुकदमे, जबकि इमरान के खिलाफ लूट, अवैध शस्त्र और चोरी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply