TrendingUttar Pradesh

​Lucknow Boxing Competition: लखनऊ के इन स्कूली मुक्केबाजों ने मचाया धमाल,कई कैटिगरी में हुई GOLD की बारिश

​Lucknow Boxing Competition: लखनऊ के इन स्कूली मुक्केबाजों ने मचाया धमाल,कई कैटिगरी में हुई GOLD की बारिश

लखनऊ, अमृत विचार: केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलगअलग आयु और भार वर्गों में हुए मुकाबलों में विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अंडर14, अंडर17 और अंडर19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम सुजान मिश्रा ने किया। इसमें लखनऊ के 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

अंडर14 में लखनऊ मांटेसरी का दबदबा

अंडर14 बालक वर्ग के 2830 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ मांटेसरी के हैदर उल्ला ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सेंट मेरी के शिवांश को रजत पदक मिला। 3032 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी के तेज प्रताप और 3234 किग्रा में मोहम्मद जैद ने अपनेअपने मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

3436 किग्रा में सेंट मेरी के मोहम्मद अहमान खान और 3638 किग्रा में फराज नकी विजेता रहे। 4042 किग्रा में अनुराग वर्मा, 4446 किग्रा में सेंट मेरी के अंश कुरील तथा 4850 किग्रा में साईं पब्लिक इंटर कॉलेज के अथर्व राय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंडर17 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंडर17 बालक वर्ग में 46 किग्रा भार वर्ग का स्वर्ण लखनऊ मांटेसरी के फयाज अहमद ने जीता। 4648 किग्रा में अभिलाषा इंटर कॉलेज के दक्ष गोपाल, 4850 किग्रा में अरविंद बाल विद्या मंदिर के कारन पटेल और 5052 किग्रा में सेंट मेरी के रेहान सीदीक विजेता बने।

5254 किग्रा में फैजान अली, 5760 किग्रा में साईं पब्लिक इंटर कॉलेज के उदित सिंह, 6366 किग्रा में अरबाज तथा 7075 किग्रा में सेंट मेरी के युसूफ खान ने अपनेअपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर17 बालिका वर्ग के 42 किग्रा में सेंट मेरी की अर्शिया, 4244 किग्रा में विद्या स्थली की शालू यादव, 4850 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी की इंदिवीरा सिंह बिष्ट, 5052 किग्रा में जीजीआईसी की कृतिका स्वर्णकार, 5254 किग्रा में काशीश्वर इंटर कॉलेज की रितिका तिवारी और 7075 किग्रा में बाल निकुंज की खुशी पाण्डेय ने स्वर्ण पदक जीता।

अंडर19 बालिका वर्ग में 45 किग्रा में केआरओ इंटर कॉलेज की स्नेहा रावत, 4548 किग्रा में जनता इंटर कॉलेज की सपना सैनी और 4851 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी की जुनाली सिंह बिष्ट विजेता रहीं।

वहीं अंडर19 बालक वर्ग में रोहन, नवनीत सिंह, सुजीत कुमार, अमीशउल्ला खान, बजरंगी पाण्डेय और देवेंद्र यादव ने अपनेअपने भार वर्ग में खिताब जीतकर प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply