CrimeIndiaTrending

रामगढ़ में जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर; तीनों आरोपी गिरफ्तार.

रामगढ़ में जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर; तीनों आरोपी गिरफ्तार.

रामगढ़ में जमीन के लेन-देन के विवाद में छुट्टी पर आए एक आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जला देने का मामला सामने आया है। झुलसे जवान को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है,देर शाम उसे लखनऊ भेज दिया गया है। जहां पुलिस ने उसका फर्द बयान लिया है।

झुलसे जवान की पहचान थाना क्षेत्र के सहुका निवासी बुल्लू यादव के पुत्र शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है। वहां असम प्रांत पेछुरी में सीएमपी में कार्यरत है। वह बीस दिनों की छुट्टी में आया है। शत्रुघ्न सेना में जवान हैं और छुट्टी पर घर आए हैं।

पैसे के लेन देन की पुरानी रंजिश

पुलिस का कहना है कि रामगढ़ निवासी तीन लोगों ने जमीन के पैसे के लेन देन की पुरानी रंजिश में शहर स्थित अपने आवास पर बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपितों की पहचान रामगढ़ निवासी वीरेंद्र यादव पिता शंभू सिंह यादव, दीपक यादव पिता वीरेंद्र सिंह और ब्रजेश यादव पिता हृदय नारायण सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्मी जवान को जलाने के बाद तीनों आरोपितों ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी में खुद आग लगा दी और स्वयं थाने पहुंच गए। जहां घटना की जांच पड़ताल के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई

उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास मामले में तीनों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला दो वर्षों से चले आ रहे जमीन के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद में आरोपितों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रामगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल जवान का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है और उसका फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply