IndiaUttar Pradesh

​विनोद साहनी मर्डर: पहले धरना, अब CM का शुक्रिया… संजय निषाद ने हत्याकांड को आरक्षण से जोड़ा

गोंडा में निषाद समाज के नेता और सोशल एक्टिविस्ट विनोद कुमार साहनी की मौत के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है. विनोद साहनी की मौत के बाद गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही परिवार की मांगों को लेकर बड़ा बयान भी दिया. संजय निषाद ने कहा कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है… तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं… पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है.

​विनोद साहनी मर्डर: पहले धरना, अब CM का शुक्रिया… संजय निषाद ने हत्याकांड को आरक्षण से जोड़ा

लेकिन परिवार की मांग है कि बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और जरूरत पड़े तो उनका एनकाउंटर किया जाए. मंत्री ने संजय निषाद NSA लगाने, आरोपियों पर गैंगस्टर जैसी कड़ी कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा समेत पांच मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया है. वहीं विनोद साहनी के सपनों को लेकर संजय निषाद ने आरक्षण और निषाद समाज की संवैधानिक सुरक्षा का मुद्दा भी उठा दिया.

विनोद की मौत के बाद गोंडा में आक्रोश

विनोद कुमार साहनी की मौत के बाद गोंडा में निषाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश है. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी गोंडा पहुंचे. मंत्री ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात की और गोंडा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा से पूरे मामले को लेकर बातचीत की. मंत्री ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग रखी.

संजय निषाद का बड़ा बयान

संजय निषाद ने विनोद साहनी को अपना कार्यकर्ता और राष्ट्रीय प्रचारक बताया. उन्होंने कहा कि विनोद एक विचारक भी थे और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनकी निर्मम हत्या की गई. मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले का संज्ञान लेने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सरकार परिवार के साथ है. मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों के निलंबन का भी जिक्र किया.

परिवार की पांच मांगें

विनोद साहनी के परिवार की तरफ से सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं. सबसे बड़ी मांग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. संजय निषाद के मुताबिक, परिवार चाहता है कि बचे हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और जरूरत पड़े तो उनके खिलाफ एनकाउंटर जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाए. इसके अलावा आरोपियों पर NSA और गैंगस्टर एक्ट जैसी कड़ी कार्रवाई, परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद की मांग भी रखी गई है.

अब तक पुलिस ने क्या किया?

विनोद साहनी की मौत के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई तेज की है. पुलिस के मुताबिक मामले में नामजद आरोपियों में से गिरफ्तारी की गई है और एक अज्ञात आरोपी को भी पकड़ा गया है. मामले में सामने आए नामों में शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह, सुभाष सिंह समेत कुल सात आरोपियों के नाम बताए जा रहे हैं. वहीं पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं. मामले में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है.

पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

विनोद साहनी की हत्या के बाद परिवार और निषाद समाज ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए. इसके बाद पुलिस विभाग ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की. संजय निषाद ने भी कहा कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है.

विनोद साहनी के सपनों पर सियासत

विनोद साहनी की मौत के बाद अब उनके राजनीतिक और सामाजिक विचारों को लेकर भी सियासत तेज हो गई है. संजय निषाद ने कहा कि विनोद साहनी का सपना संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा था. उन्होंने निषाद समाज की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समाज को संवैधानिक सुरक्षा मिलनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि अगर ऐसी संवैधानिक सुरक्षा होती तो शायद इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत अपराधियों में नहीं होती.

संजय निषाद का बड़ा हमला

विनोद साहनी के सपनों की बात करते हुए संजय निषाद ने सीधे आरक्षण का मुद्दा भी उठा दिया. उन्होंने निषाद समाज को ओबीसी में रखे जाने पर सवाल उठाया और कहा कि अगर वास्तव में विनोद साहनी के सपनों को पूरा करना है तो इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए. संजय निषाद ने समाज को SC वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि निषाद समाज को संवैधानिक सुरक्षा मिलनी चाहिए.

अखिलेश से भी सवाल

संजय निषाद ने आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को भी घेरा. उन्होंने कहा कि अगर निषाद समाज के अधिकारों की बात की जा रही है तो इस मुद्दे पर राजनीतिक नेतृत्व को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए. विनोद साहनी की मौत के बाद निषाद समाज में आक्रोश के बीच संजय निषाद ने कहा कि पार्टी और सरकार परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply