TrendingUttar Pradesh

​यूपी में बाढ़ के बीच राहत अभियान, योगी टीम ने पहुंचाए लाखों लंच और ORS पैकेट

​यूपी में बाढ़ के बीच राहत अभियान,  योगी टीम ने पहुंचाए लाखों लंच और ORS पैकेट
21,350 लोग सुरक्षित स्थानों पर और 2,972 राहत शिविरों में पहुंचाए गए
9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट बांटे, 1,165 मेडिकल टीमें मैदान में सक्रिय

 

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में मानसून के अंतिम दौर में बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि लगातार बारिश के बीच गंगायमुना समेत 10 से अधिक नदियां उफान पर हैं। करीब चार लाख आबादी के प्रभावित होने की सूचना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में गरजचमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में बाढ़ के कारण कई स्थानों पर सड़कें और पुल जलमग्न हैं। फर्रुखाबाद में गंगा का पानी स्टेट हाईवे के करीब 400 मीटर हिस्से पर पहुंच गया है। बदायूं में गंगा के तेज कटान की चपेट में पंचायत घर आ गया, जबकि लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तक पहुंच गया। 

लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में गोमती का जलस्तर बढ़ने से भी बाढ़ का पानी पहुंचा है। प्रभावित जिलों में अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को 8,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अब तक कुल 21,350 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। राहत शिविरों में फिलहाल 2,972 लोग रह रहे हैं। 

बचाव कार्य में अब तक 2,385 नाव और मोटरबोट लगाई जा चुकी हैं। प्रशासन के अनुसार बाढ़ से अब तक किसी तरह की जन या पशुहानि दर्ज नहीं हुई है। प्रभावित परिवारों के लिए गुरुवार को 72,620 लंच पैकेट और 9,937 बाढ़ राहत किट बांटी गईं। अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य और पशुधन पर भी नजर

जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में 1,165 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। अब तक 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। पशुधन के लिए भी राहत व्यवस्था की गई है और अब तक करीब 6,956 क्विंटल भूसा बांटा गया है।

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply