IndiaPunjabTrending

​नंगल में एनएफएल प्लांट के विस्तार को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी: डा. सुभाष शर्मा

पुराने यूनिट से ढाई गुना ज्यादा यूरिया उत्पादन करेगा नया मार्डन यूनिट 

​नंगल में एनएफएल प्लांट के विस्तार को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी: डा. सुभाष शर्मा

PM मोदी और केंद्रीय मंत्री नड्डा का आभार

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने आज कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से गठित कमेटी ने नंगल स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में एक और प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी नंगल, श्री आनंदपुर साहिब और रूपनगर के लोगों के लिए खुशीभरी खबर है। इसके लिए अलगअलग स्तर पर मुद्दे को उठाया गया था और आज वे सारे प्रयास सफल हो गए हैं। यूरिया उत्पादन की कमी बिल्कुल नहीं रहेगी। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि नंगल में एनएफएल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए पिछले दो सालों से श्री जे पी नड्डा जी के साथ कई बार मीटिंगें हुई जिसका परिणाम यह हुआ कि आज वो वादा पूरा हो गया है। सबसे अहम बात यह कि नंगल में वर्तमान में जो प्लांट संचालित है उसकी क्षमता 1550 मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन की है जबकि नए मार्डन प्लांट की क्षमता इससे करीब ढाई गुना ज्यादा होगी। नए प्लांट के लगने से नंगल, श्री आनंदपुर साहिब की आर्थिकता में सकारात्मक बदलाव आएगा। एक तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं पंजाब में यूरिया की डिमांड भी पूरी होगी। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि नए प्लांट की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा का वह तहेदिल से धन्यवाद करते हैं क्योंकि उन्होंने उनके 2 साल के प्रयासों को आज सफल कर दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply