India

​शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज, पहनें इन रंगों और डिजाइन की साड़ियां

हरतालिका तीज पर सबसे बेहतरीन रंग हरा माना जाता है. आप भी इस मौके पर ग्रीन हैंडलूम साड़ी कैरी कर सकती हैं. कीर्ति सुरेश के इस लुक से भी आइडिया लिया जा सकता है. उन्होंने फॉरेस्ट ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें पल्लू से लेकर बॉर्डर और बॉटम पर भी स्ट्राइप्ड डिटेलिंग दी गई है. एक्ट्रेस ने साथ में सिंपल शाइनी फैब्रिक का हाफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है.

​शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज, पहनें इन रंगों और डिजाइन की साड़ियां

शादी के बाद पहली हरतालिका तीज है तो आप रेड कलर की साड़ी भी वियर कर सकती हैं. सोनारिका भदौरिया के ये लुक काफी रिच है. साड़ी का पल्लू हल्का रखा गया है, जबकि इसके बॉटम में एम्ब्रॉयडरी से बारीक डिटेलिंग की गई है. एक्ट्रेस से साथ में मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज पेयर किया है. माथे पर बिंदी, ग्लोइंग मेकअप बेस, बालों में गजरा, चूड़ियां और जूलरी के साथ उनका ये लुक न्यू ब्राइड के लिए परफेक्ट है.

तीज पर यलो कलर की साड़ी भी कमाल लगेगी. सोनारिका भदौरिया ने बनारसी साड़ी कैरी की है, जिसमें वो गॉर्जियस लग रही हैं. एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज, सिंपल हेयर स्टाइल, गोल्डन ईयररिंग, ग्लोइंग मेकअप, और यलो कलर की चूड़ियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.

हरतालिका तीज पर रिच लुक पाने के लिए कीर्ति सुरेश के इस साड़ी डिजाइन से भी इंस्पिरेशन ली जा सकती है. उन्होंने पिंक कलर की शाइनी फेब्रिक की साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत जरदोजी का काम किया गया है तो वहीं ब्लाउज पर भी हैवी वर्क किया गया है. उन्होंने सिंपल हेयर वन को गजरा से डेकोरेट किया है. ईयररिंग, चोकर और रिंग्स के साथ लुक कमाल लग रहा है.

कीर्ति सुरेश का ये साड़ी लुक भी कमाल है. आप हरतालिका तीज पर गोल्डन साड़ी भी कैरी कर सकती हैं, जिसके साथ एक्ट्रेस की तरह जूलरी पेयर करें. इसी के साथ मेकअप और हेयर स्टाइल का भी आइडिया लिया जा सकता है. इससे आपको रॉयल टच वाला रिच लुक पाने में हेल्प मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply