जालंधर : जमशेरपुर में डेरी कॉप्लैक्स के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने सरकार कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था। ऐसे में आरोपी से पूछताछ के बाद आज पुलिस उसे हथियार की रिकवरी करने के लिए जमशेरपुर में डेरी कॉप्लैक्स के पास लेकर आई तो आरोपी ने पुलिस को चखमा देकर वहां से भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।

इस मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 3 गोलियां चली। वहीं पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहाकि पिछले शनिवार को एक शोरूम पर आरोपी द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई थी। हालांकि उक्त शोरूम मालिक को कोई थ्रेट कॉल नहीं आई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने मिलकर केस को क्रैक किया। उन्होंने कहा कि तरनतारन के काका कंडियाला पिंड से 2 नौजवान आते है और घटना को अंजाम देने की कोशिश करते है, लेकिन वारदात को अंजाम देने को कोशिश को नाकाम कर दिया गया। सीपी ने बताया कि आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस और सहजदीप वारदात को अंजाम देने के दौरान हथियार जमेशर में छिपा गए थे।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई और पूछताछ में पता चला कि सहजदीप ने फायरिंग की कोशिश की थी। पूछताछ के बाद घटना स्थल पर हथियार रिकवर करने के लिए पुलिस आरोपी को लेकर आई तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में प्रिंस घायल हो गया। हालांकि सहजदीप को भी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। सीपी ने बताया कि आरोपियों के ही गांव का नौजवान जशनप्रीत भी शामिल था, लेकिन वह वारदात के दौरान साथ नहीं आया, लेकिन तीनों में मिलकर वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। इस मामले में जशनप्रीत को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीपी ने कहा कि जशनप्रीत की माता को बेटे द्वारा रची साजिश के बारे में पता था और इस मामले में माता को गिरफ्तार कर लिया गया है।


