
13 सितंबर 2026 राशिफल: रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलगअलग अनुभव लेकर आएगा। मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे। वहीं वृषभ राशि वालों को वाहन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, जबकि सिंह राशि वालों को किसी को धन उधार देने से बचने की सलाह है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष: आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर अत्यंत सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में राजनीति का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ: आज आपके सामने परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी।
मिथुन: आज दांपत्य संबंधों में अविश्वास की भावना हो सकती है। छात्रों पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्क: आज अपनी प्रतिभा का उपयोग कर पाएंगे। छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। प्रेमीजन के साथ एकांत में समय बिताएंगे।
सिंह: आज धन उधार न दें। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिए। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें।
कन्या: आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
तुला: आज किसी को उधार धन न दें। रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। इन्श्योरेन्स में आप धन का निवेश करेंगे।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। विरोधी आपके सामने परास्त होंगे। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी।
धनु: आज अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने तौरतरीकों में आप बदलाव ला सकते हैं।
मकर: आज का दिन व्यापार करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा है। कुछ बारीक गलतियां कर सकते हैं। आप सही भाषा का प्रयोग करें।
कुंभ: आज परिवार के साथ शॉपिंग को जा सकते हैं। कारोबार में नए तरीकों के प्रयोग से बचना चाहिए। आपको नए मित्र बन सकते हैं।
मीन: आज पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे।



