
लखनऊ। दिवाली से पहले लखनऊ आने वाले यात्रियों को हवाई सफर के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। 6 नवंबर को लखनऊ आने वाली फ्लाइटों में यात्रियों के बीच सीटों को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है, जिसका असर विमान किराए पर भी दिखाई दे रहा है।
मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइटों का किराया 23 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। मुंबईलखनऊ फ्लाइट 6ई 677 का किराया 23,753 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 6ई 643 से लखनऊ आने के लिए यात्रियों को 21,443 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
इसी तरह बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली फ्लाइट का किराया 20,538 रुपये तक पहुंच गया है। पुणे से लखनऊ आने के लिए भी यात्रियों को 20 हजार रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।
दूसरे शहरों से लखनऊ आने वाली उड़ानों के किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चेन्नई से लखनऊ का विमान किराया 18,833 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि हैदराबाद से लखनऊ आने का किराया 13,199 रुपये तक पहुंच गया है।
दिवाली से पहले लखनऊ आने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच 6 नवंबर की उड़ानों में सीटों को लेकर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में अलगअलग शहरों से लखनऊ आने वाले यात्रियों के लिए हवाई सफर पहले के मुकाबले महंगा पड़ रहा है।
ः



