Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में दूसरे नॉमिनेशन टास्क के दौरान बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला।

कंटेस्टेंट्स ने प्रक्रिया के तहत दोदो सदस्यों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया, लेकिन बाद में बिग बॉस ने पूरा टास्क रद्द कर दिया। इसके पीछे नॉमिनेशन से जुड़ी चर्चा करने के अहम नियम का उल्लंघन बताया गया।
बेघर करने 3 कंटस्टेंट नॉमिनेट, मचा घमासान
बिग बॉस ने रोहेद खान , स्काउट ओपी , आसिफ खान और कैप्टन यंग DSA को फटकार लगाई। सजा के तौर पर चारों को नॉमिनेशन के दायरे में रखा गया, हालांकि, मौजूदा कैप्टन होने के कारण यंग DSA को छूट मिल गई। इसके बाद रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
नॉमिनेशन टास्क पर कंटस्टेंट्स में भारी बहस
इस फैसले के बाद घर का माहौल भी गरमा गया। कनिका मान, गुल्लू और अमन गांधी ने नॉमिनेशन पर चर्चा करने को लेकर चारों सदस्यों को घेरा। बातचीत जल्द ही बहस में बदल गई और कनिका मान तथा यंग DSA के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। गुल्लू भी कनिका के समर्थन में बहस में शामिल हो गए।
यंग DSA पर बारबार नियम बताने का आरोप
कनिका ने यंग DSA पर आरोप लगाया कि वह कैप्टन बनने के बाद लगातार दूसरे सदस्यों को नियमों का हवाला देते हैं, जबकि अब खुद नियम तोड़ने के मामले में फटकार का सामना कर रहे हैं।
बिग बॉस के घर के सभी समीकरण बदले
रद्द किए गए टास्क में घरवालों ने अलगअलग कंटेस्टेंट्स के नाम लिए थे, लेकिन बिग बॉस के फैसले के बाद उन नॉमिनेशन का कोई प्रभाव नहीं रहा। अब रोहेद, आसिफ और स्काउट के सीधे नॉमिनेशन के साथ घर में समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।



