93वें सालों से मुंबई के लालबागचा राजा का पंडाल गणेश उत्सव के सबसे मुख्य बड़े आकर्षणों में से एक है. भव्य पंडाल तैयार करने से लेकर प्रतिमा बनाने तक की तैयारियां जून से से शुरू हो गई थीं. इस साल 11 सितंबर को लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आई है. इसके बाद 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी से गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी और ये 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाएगा. आम से खास तक के लिए दर्शन भी शुरू कर दिए जाएंगे. भीड़ बहुत ज्यादा रहती है. ऐसे में दर्शन करने की टाइमिंग पता होना बहुत जरूरी है. तो चलिए जान लेते हैं इसकी डिटेल्स.

श्रद्धालुओं के बीच सबसे ज्यादा चिंता आमतौर पर लालबागचा राजा के दर्शन का समय को लेकर होती है. चरण स्पर्श के लिए प्रतीक्षा समय, मुख दर्शन की लाइन से लेकर लाइव दर्शन और लालबागचा राजा के दर्शन के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा रहता है जाने यहां.
सामान्य दर्शन टाइमिंग
पूरे गणेशोत्सव के दौरान आमतौर पर सुबह 5 बजे से रात को 11 बजे तक लालबागचा राजा के दर्शन किए जा सकते हैं. हालांकि मुख दर्शन और चरण स्पर्श दर्शन के लिए कतारों का आगे बढ़ना सुबह 6 बजे से शुरू होता है. कई जगह आपको VIP दर्शन के लिए भी ऑनलाइन या ऑफलाइन ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन मंडल की तरफ से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
चरण स्पर्श दर्शन में ज्यादा भीड़
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलगअलग कतारें होती हैं. जो भक्त सीधे बप्पा के मुख दर्शन करना चाहते हैं वो उन्हीं बताई गई कतारों में लगें. व्यस्त समय में चरण स्पर्श लाइन में बहुत ज्यादा भीड़ हो सकती है. इस लाइन को आमतौर पर नवसाची लाइन के नाम से भी जाना जाता है. मुख दर्शन के लिए आपको एक तय जगह से ही बप्पा के चेहरे की झलक देखने को मिलती है.
दर्शन का बेस्ट समय
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए वैसे तो पूरे दिन ही भक्तों की भीड़ होती है, लेकिन गणेशोत्सव के दौरान पड़ने वाले वीकेंड, शाम के समय और उत्सव के आखिरी दिनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है. बेस्ट समय की बात करें तो आपको सुबह में जल्दी पहुंच जाना चाहिए. इस समय कतारें भले ही लंबी हो लेकिन अंदर आप आराम से दर्शन कर पाएंगे.
ऑनलाइन लाइव दर्शन
लालबागचा राजा के ऑनलाइन दर्शन 24 घंटे किए जा सकते हैं. लालबागचा राजा के पहले दर्शन भी को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और आईओएस और एंड्रॉइड ऐप पर देखा जा सकता है.



