TrendingUttar Pradesh

​जब जिद पे आ गई पार्वती… अपर्णा यादव का दिखा अलग अंदाज, मंच पर गाया ‘हनुमान अंश’ का गीत; तालियों से गूंज उठा कार्यक्रम

​जब जिद पे आ गई पार्वती… अपर्णा यादव का दिखा अलग अंदाज, मंच पर गाया ‘हनुमान अंश’ का गीत; तालियों से गूंज उठा कार्यक्रम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा महिला उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भक्ति गीत गाया। अपर्णा यादव ने जैसे ही गीत की प्रस्तुति शुरू की, वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंच गया। गाना खत्म होते ही पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अपर्णा यादव ने गाया ‘जब जिद पे आ गई पार्वती…’ गीत

अपर्णा यादव ने फिल्म में शामिल भक्ति गीत ‘जब जिद पे आ गई पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि…’ को अपने अंदाज में पेश किया। भक्ति से जुड़े इस गीत की प्रस्तुति के दौरान उनका आध्यात्मिक जुड़ाव भी नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की।

लखनऊ में ‘हनुमान अंश’ की टीम से हुई थी मुलाकात

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की स्टारकास्ट उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। इसी सिलसिले में फिल्म की टीम ने लखनऊ में अपर्णा यादव से मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले फिल्म के प्रमोशन के दौरान ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम अपर्णा यादव के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान अपर्णा यादव ने फिल्म में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या को तिलक लगाया था। उन्होंने पूरी टीम का तिलक कर स्वागत किया और भजन भी गुनगुनाया था। फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी समेत पूरी टीम की अपर्णा यादव ने जमकर तारीफ की थी।

अपर्णा बोलीं नीम करौली बाबा से परिवार की आस्था जुड़ी

अपर्णा यादव ने कहा था कि ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों और निर्देशकनिर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अच्छी और प्रेरक रचना के जरिए लोगों को धर्म की ओर अग्रसर करने का प्रयास किया है। उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की।

उन्होंने बताया कि नीम करौली बाबा के प्रति उनके परिवार की आस्था रही है और इस कहानी से उनका अलग तरह का जुड़ाव है। अपर्णा यादव ने फिल्म में बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या के साथ अपने पुराने संबंध का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शोभिनव सत्या ने उनके एक ब्रांड का पहला विज्ञापन डायरेक्ट और डिजाइन किया था।

पति प्रतीक यादव और बेटियों का भी किया जिक्र

अपर्णा यादव ने अपने पति प्रतीक यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव ने अपने स्पोर्ट्स करियर को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बेटियां भी अपने पिता के सपने को आगे बढ़ाएंगी और उसे पूरा करेंगी। अपर्णा यादव ने यह भी बताया कि नीम करौली बाबा में उनकी लंबे समय से रुचि और आस्था रही है। वह अपनी बेटी के साथ पहले ही ‘हनुमान अंश’ फिल्म देख चुकी हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply