India

​Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- ध्यान खींचने के लिए लड़ाई-झगड़े की जरूरत नहीं

: बिग बॉस 20 शुरू होने के बाद से ही काजी तौकीर दर्शकों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। शो में उनके अलग अंदाज, मजेदार प्रतिक्रियाओं और मूड स्विंग्स के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

​Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- ध्यान खींचने के लिए लड़ाई-झगड़े की जरूरत नहीं

काजी गाने गाने के साथ दूसरे कैंडीडटेस से बातचीत और बहस करते भी नजर आए हैं। उनका ‘I’m a Rockstar baby’ वाला अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसी वजह से काजी तौकीर बिग बॉस 20 के शुरुआती दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा पाने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं।

हिना खान ने की काजी की तारीफ

अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान ने काजी तौकीर का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काजी की तारीफ करते हुए कहा कि एक कश्मीरी होने के नाते उन्हें काजी को दोबारा रॉकस्टार की तरह लोगों का प्यार हासिल करते देखकर खुशी और गर्व हो रहा है। 

हिना ने कहा कि काजी यह साबित कर रहे हैं कि दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए विवाद और बारबार लड़ाई करना जरूरी नहीं है। काजी तौकीर बिग बॉस 20 में अपने सकारात्मक अंदाज से मनोरंजन कर रहे हैं।

 

मानसिक और शारीरिक बीमारी पर हिना की आपत्ति

हालांकि, हिना खान ने काजी के व्यवहार को लेकर एक बात पर असहमति भी जताई। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक बीमारी को मनोरंजन के तौर पर दिखाने के तरीके से वह सहमत नहीं हैं।

हिना ने उम्मीद जताई कि काजी आगे ऐसी चीजों से बचेंगे और अपने सकारात्मक अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे। इसके बावजूद उन्होंने काजी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इसी तरह चमकते रहें और कश्मीर का नाम रोशन करें। काजी तौकीर बिगg Boss 20  में लगातार अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

सलमान खान भी बता चुके हैं रॉकस्टार

शो के पहले Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने भी काजी की तारीफ की थी। सलमान ने कहा था कि घर में कई स्टार हैं, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ काजी तौकीर हैं। 

उन्होंने काजी के पूरे हफ्ते के अंदाज और उनके ‘I am a Rockstar baby’ डायलॉग को लेकर भी मजाकिया अंदाज में बात की। सलमान की तारीफ के बाद काजी तौकीर बिगg Boss 20  की चर्चा और बढ़ गई है।

Fame Gurukul से मिली थी पहचान

काजी तौकीर को देशभर में पहचान साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो Fame Gurukul से मिली थी। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ शो जीता था और उस समय रियलिटी टेलीविजन के चर्चित चेहरों में शामिल हुए थे।

अब करीब दो दशक बाद बिग बॉस 20 के जरिए वह फिर दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके पुराने फैंस भी शो में उनकी वापसी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply