BusinessIndia

​RentoMojo IPO: हर शेयर पर 151 रुपये के फायदे की उम्मीद! ये है अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

RentoMojo IPO: शेयर बाजार में इन दिनों आईपीओ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. निवेशक हर अच्छे इश्यू में पैसा लगाने को बेताब हैं. इसी कड़ी में रेंटल टेक्नोलॉजी कंपनी रेंटोमोजो के आईपीओ ने भी बाजार में खूब धूम मचाई है. 9 से 11 सितंबर के बीच खुले इस इश्यू को निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला. कंपनी के शेयर पाने के लिए निवेशकों ने दिल खोलकर बोलियां लगाईं, जिसका नतीजा ये रहा कि इश्यू कुल 72.84 गुना सब्सक्राइब हो गया. अब जिन लोगों ने इसमें पैसा लगाया है, उनकी नजरें सिर्फ एक ही चीज पर टिकी हैं अलॉटमेंट स्टेटस. लेकिन इस बार निवेशकों को थोड़ा सब्र रखना होगा.

​RentoMojo IPO: हर शेयर पर 151 रुपये के फायदे की उम्मीद! ये है अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

गणेश चतुर्थी ने बढ़ाया निवेशकों का इंतजार

तय शेड्यूल के मुताबिक, रेंटोमोजो आईपीओ का अलॉटमेंट 14 सितंबर को होना था. लेकिन सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी है. इस वजह से पूरी प्रक्रिया एक दिन आगे खिसक गई है. अब उम्मीद की जा रही है कि निवेशकों को 15 सितंबर को शेयर अलॉट किए जाएंगे. जिन खुशकिस्मत निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में 16 सितंबर को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे. इसके बाद 17 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होने की संभावना है.

ग्रे मार्केट में तगड़ी कमाई के संकेत

आईपीओ के हिट होने का सीधा असर ग्रे मार्केट पर भी दिख रहा है. अनऑफिशियल मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर काफी पॉजिटिव माहौल है. वर्तमान में रेंटोमोजो आईपीओ का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम 151 रुपये चल रहा है. कंपनी ने शेयर का अपर प्राइस बैंड 404 रुपये तय किया था. अगर इसी प्रीमियम पर लिस्टिंग होती है, तो निवेशकों को पहले ही दिन करीब 37.38 प्रतिशत का तगड़ा मुनाफा हो सकता है. हालांकि बाजार विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि सिर्फ जीएमपी देखकर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये अनऑफिशियल आंकड़े होते हैं जिनमें कभी भी बदलाव हो सकता है.

करोड़ों के इश्यू की खास बातें

रेंटोमोजो का बिजनेस मॉडल आजकल की पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय है. कंपनी लोगों को भारीभरकम कीमत देकर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या गाड़ी खरीदने के बजाय, उन्हें मासिक किराये पर लेने की शानदार सुविधा देती है. कंपनी का कुल आईपीओ साइज करीब 1255.57 करोड़ रुपये का है. इसमें 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि लगभग 1105.57 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

दो आसान तरीकों से चेक करें अपना स्टेटस

जैसे ही अलॉटमेंट की घोषणा होगी, आप घर बैठे आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे. इसके लिए रजिस्ट्रार की वेबसाइट या एक्सचेंज की साइट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

KFin Technologies की वेबसाइट पर

  1. सबसे पहले KFin Tech की आईपीओ अलॉटमेंट वेबसाइट पर जाएं.
  2. वहां दिख रहे ड्रॉपडाउन मेनू से RentoMojo IPO चुनें.
  3. अब पैन कार्ड, एप्लिकेशन नंबर या डीपी आईडी में से कोई एक विकल्प चुनें.
  4. अपनी चुनी गई डिटेल भरें, कैप्चा कोड डालें फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट का रिजल्ट आ जाएगा.

NSE की वेबसाइट पर

  1. एनएसई की आधिकारिक आईपीओ एप्लिकेशन स्टेटस वेबसाइट खोलें.
  2. वहां से RentoMojo IPO का चुनाव करें.
  3. मांगी गई जरूरी एप्लिकेशन डिटेल्स भरें.
  4. सबमिट पर क्लिक करें.
  5. तुरंत आपकी स्क्रीन पर शेयर मिलने या न मिलने की जानकारी आ जाएगी.
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply