TrendingUttar Pradesh

​Azam Khan News: आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को हाईकोर्ट से राहत मिलेगी? आज अहम सुनवाई

​Azam Khan News: आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को हाईकोर्ट से राहत मिलेगी? आज अहम सुनवाई

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से जुड़े मामलों में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। अब्दुल्लाह आजम के दो पैन कार्ड मामले के साथ ही आजम खां की ओर से दाखिल याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई होगी।

दोनों नेताओं ने रामपुर की MP/MLA कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। ऐसे में अदालत की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं।

आजम खां की 10 साल और अब्दुल्लाह आजम की 7 साल की सजा को चुनौती

मामले में दोनों की ओर से अलगअलग क्रिमिनल रिवीजन याचिकाएं दाखिल की गई हैं। आजम खां ने उन्हें सुनाई गई 10 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वहीं, अब्दुल्लाह आजम ने 7 साल की सजा के खिलाफ याचिका दाखिल की है।

इन याचिकाओं के जरिए पितापुत्र ने अपनी सजा पर रोक लगाने और मामले में राहत हासिल करने की मांग की है।

अब हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

आज होने वाली सुनवाई दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाईकोर्ट में इन क्रिमिनल रिवीजन याचिकाओं पर होने वाली सुनवाई के बाद मामले की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

आजम खां और अब्दुल्लाह आजम से जुड़े इन मामलों में हाईकोर्ट का रुख दोनों के कानूनी और राजनीतिक भविष्य के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। इसलिए अदालत में होने वाली सुनवाई पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक की नजर बनी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply