CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

कौशांबी: संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत, खंडहरनुमा कच्चे​​​​​ घर में साड़ी से लिपटा मिला शव; हत्या की आशंका..

कौशांबी: संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत, खंडहरनुमा कच्चे घर में साड़ी से लिपटा मिला शव; हत्या की आशंका - kaushambi man found dead in dilapidated house family suspected murder

पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में रविवार रात करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव खंडहरनुमा कच्चे घर के भीतर साड़ी से लिपटा मिला। गले और पीठ पर चोट के निशान का दावा करते हुए घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया।

तिलगोड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय राम भवन पुत्र स्वर्गीय राम लौटन मजदूरी करके घरवालों का भर- पोषण करते थे। घरवालों के मुताबिक रविवार रात में भोजन करने के बाद वह सो रहे थे। सुबह उठने पर घरवालों को जब वह नहीं दिखे तो पुराने और वर्षा में आधा गिर चुके कच्चे घर में ढूंढने गए। वहां दरवाजा खुला था और राम भवन का शव साड़ी से लटका हुआ था।

पत्नी कुसुम कली ने बताया कि पति के गर्दन में साड़ी से गला घुटने और पीठ में डंडे से मारपीट करने के निशान हैं। पुरानी रंजिश में गांव के एक व्यक्ति पर धमकी का आरोप लगाया। घरवालों की सूचना के बाद दोपहर करीब एक बजे पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राम भवन के दो बेटे मजदूरी करके घर का खर्च चलाने में सहयोग करते हैं। सबसे छोटा बेटा पढ़ाई करता है। पांच बेटियों में तीन की शादी हो चुकी है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष पिपरी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि घरवालों ने किसी प्रकार का आरोप लगाते हुए कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply