
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में अधिवक्ताओं के लिए निर्मित चैंबरों की चाबी भी । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 2:45 बजे प्रयागराज पहुंचें। प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 202526 की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
यूपी के वकीलों को अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीएम योगी ने 2 और बड़े ऐलान किए।
पहला हाईकोर्ट के 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किग।
और दूसरा 400 राज्य विधि आधिकारियों को टैबलेट दिए जाएंगे।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2099454874182463807?s=20
अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपेंगे सीएम योगी
सीएम योगी हाईकोर्ट क्रिकेट मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपेंगे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों और न्यायिक क्षेत्र से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6:30 बजे लखनऊ लौट आएंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का दिन लखनऊ और प्रयागराज में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।



