India

Jaipur Crime News: नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट का किया प्रयास, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर चाकू से वार कर बंधक बनाने की कोशिश

Jaipur Crime News: करधनी थाना इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर नाकू की नोंक पर उसे बंधक बना लूट का प्रयास किया। लेकिन शोर-शराबे की आवाज सुन आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगलाने में जुटी है।

पैसे देकर बाहर चले गए दोनों

एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोविंदपुरा कृष्णा विहार -एफ निवासी योगेंद्र प्रसाद शर्मा (49) ने मामला दर्ज कराया है की उसकी थाना इलाके में फैंसी आइटम की तनिष्का स्टोर के नाम से दुकान है। देर रात पौने 10 बजे वो दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दो युवक खरीदारी करने के बहाने से मुंह पर मास्क लगा कर दुकान में आए। दोनों आरोपियों ने दुकानदार योगेद्र से कुछ फैंसी आइटम मांगा तो दुकानदार ने निकाल कर दे दिया। दोनों युवकों ने सामान का पैसे दिया और बाहर चले गए।

मिर्च पाउडर डाला, चाकू से किया वार

कुछ ही देर में दोनों युवक वापस आए और कुछ ओर सामान दिखाने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने सामान निकालने का प्रयास किया वैसे ही दोनों बदमाशों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। एक युवक ने पीड़ित के बाल पकड़े और मुंह पर मिर्च पाउडर डाल दिया। दूसरे युवक ने चाकू से पीड़ित पर हमला कर उसे बंधक बनाने का प्रयास किया। चाकू के वार से पीड़ित योगेंद्र की जैकेट फट गई।

पीड़ित ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मुंह दबाने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्कूटी से फरार हुए दोनों बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पीछा कर अथान (20) पुत्र रहीस अहमद ,उत्तर प्रदेश बिजनौर निवासी हाल कालवाड़ रोड मंगलम सिटी निवासी व रोबवाब उर्फ नवाब खान (26) पुत्र बेहाब,उत्तरप्रदेश हाल कालवाड़ रोड मंगल सिंटी निवासी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से 2 चाकू और मिर्च पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगलाने में जु्टी है।

मुंम्बई से जयपुर आए थे काम करने

एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया ने बताया की पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त अथान मुंबई में नाई की दुकान करता था। लेकिन वहां काम सही से नहीं चला तो अपने दोस्त रोबवाब के साथ काम की तलाश में जयपुर आ गया और कालवाड़ रोड मंगलम सिटी में रहकर काम की तलाश करने लगा। इसी दौरान दोनों के पास खर्च के पैसे नहीं बचे तो दोनों ने मिलकर लूट की साजिश रची। लेकिन स्थानीय लोग और पुलिस की मुश्तैदी के चलते पहली वारदात में दोनों कानून के हत्थे चढ़ गए.

Kanhaiyalal Murder Case: निर्मला सीतारमण के बयान पर भड़के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अमित शाह का जिक्र कर कह डाली बड़ी बात

The post Jaipur Crime News: नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट का किया प्रयास, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर चाकू से वार कर बंधक बनाने की कोशिश appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply