IndiaTrending

High Protein Breakfast: जिम लवर्स नोट कर लें ये 4 आसान रेसिपीज, 10 मिनट में बनेगा प्रोटीन से भरपूर नाश्ता

High Protein Breakfast: जिम लवर्स नोट कर लें ये 4 आसान रेसिपीज, 10 मिनट में बनेगा प्रोटीन से भरपूर नाश्ता

जिम करने वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है कि ऑफिस जाते वक्त क्या खाकर जाएं, जिसमें प्रोटीन भी बहुत हो और टेस्टी भी. अगर आप जिम जाते हैं या दिन की शुरुआत प्रोटीन वाले नाश्ते से करना चाहते हैं, तो हर दिन कुछ अलग और आसान रेसिपी घर पर ट्राई कर सकते हैं. ऐसी रेसिपी के लिए घंटों किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है. बल्कि कुछ देर में ये बनकर तैयार हो जाएगी. यहां चार झटपट बनने वाले नाश्ते हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

1. मूंग दाल चीला बनाने का सामान:- भिगोई हुई मूंग दाल, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा तेल.

बनाने का तरीका: मूंग दाल को पीसकर बैटर तैयार कर लें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया और नमक मिला दें. गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाकर बैटर फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे दही के साथ खा सकते हैं.

2. पनीर एग भुर्जी टोस्ट बनाने का सामान:- पनीर, अंडे, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और दो ब्रेड स्लाइस.

बनाने का तरीका: पैन में थोड़ा तेल डालकर प्याज और टमाटर भूनें. अब अंडे फोड़कर डालें और अच्छी तरह चलाएं. इसमें क्रम्बल किया हुआ पनीर और नमक डालकर कुछ मिनट पकाएं. तैयार भुर्जी को ब्रेड पर रखकर गर्मागर्म खाएं.

3. बेसन पनीर चीला बनाने का सामान:- बेसन, पनीर, प्याज, टमाटर, धनिया, हरी मिर्च और नमक.

बनाने का तरीका: बेसन में पानी डालकर घोल तैयार करें. इसमें कटी हुई सब्जियां और नमक मिला दें. तवे पर बैटर फैलाएं और ऊपर से पनीर डालें. दोनों तरफ से सेंकने के बाद चीला तैयार है.

4. दही ओट्स बाउल बनाने का सामान:- ओट्स, गाढ़ा दही, भुने चने, मूंगफली, केला या सेब और थोड़े बीज.

बनाने का तरीका: एक बाउल में ओट्स और दही डालकर मिला लें. ऊपर से भुने चने, मूंगफली, फल और बीज डालें. इसे कुछ मिनट रखने के बाद खा सकते हैं. सुबह जल्दी हो तो यह सबसे आसान विकल्पों में से एक है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply