India

​34 किमी तक माइलेज! शहर में चलाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 CNG कारें, कीमत 4.81 लाख रुपये से शुरू

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच रोजाना ऑफिस या शहर में कार चलाने वालों के लिए CNG एक अच्छा विकल्प बनकर उभरी है. CNG कारों की शुरुआती कीमत पेट्रोल मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन कम ईंधन खर्च के कारण लंबे समय में इनसे अच्छी बचत हो सकती है.

​34 किमी तक माइलेज! शहर में चलाने के लिए बेस्ट हैं  ये 5 CNG कारें, कीमत 4.81 लाख रुपये से शुरू

खास बात यह है कि बाजार में कुछ ऐसी CNG कारें मौजूद हैं, जो 32 से 34 किमी/किग्रा तक का माइलेज देने का दावा करती हैं. अगर आपका फोकस कम खर्च में रोजाना की ड्राइविंग पर है, तो ये 5 कारें आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकती हैं.

1. मारुति सुजुकी डिजायर

Maruti Suzuki डिजायर CNG इस लिस्ट में एक शानदार विकल्प है. इसमें 1.2 लीटर, 3सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड ZSeries इंजन मिलता है. पेट्रोल मोड में यह इंजन करीब 81 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क देता है. डिजायर CNG का ARAI प्रमाणित माइलेज 33.73 किमी/किग्रा है. पेट्रोल मैनुअल वर्जन 24.79 kmpl और AMT वर्जन 25.71 kmpl तक माइलेज देता है. डिजायर CNG की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.03 लाख रुपये है.

2. मारुति सुजुकी वैगनआर

वैगनआर भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है. इसमें 998cc, 3सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल मोड में यह 67.5 bhp और 91.1 Nm का टॉर्क देता है, जबकि CNG मोड में पावर 55.9 bhp और टॉर्क 82.1 Nm हो जाता है. इसका CNG वर्जन 34.05 किमी/किग्रा का ARAI प्रमाणित माइलेज देता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये है. कम कीमत और बेहतर माइलेज इसे रोजाना शहर में चलाने के लिए काफी व्यावहारिक बनाते हैं.

3. मारुति सुजुकी सेलेरियो

अगर आपका सबसे बड़ा फोकस माइलेज है, तो सेलेरियो CNG सबसे आकर्षक विकल्पों में से एक है. इसमें भी 998cc, 3सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल मोड में यह 67.5 bhp और 91.1 Nm का टॉर्क देता है, जबकि CNG मोड में 55.9 bhp और 82.1 Nm का टॉर्क मिलता है. सेलेरियो CNG का ARAI प्रमाणित माइलेज 34.43 किमी/किग्रा है. यह आंकड़ा इसे देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों में शामिल करता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये है.

4. मारुति सुजुकी स्विफ्ट

स्विफ्ट में डिजायर वाला 1.2 लीटर, 3सिलेंडर ZSeries पेट्रोल इंजन मिलता है. यह करीब 81 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क देता है. CNG वर्जन में इसका ARAI प्रमाणित माइलेज 32.85 किमी/किग्रा है. स्विफ्ट CNG की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये है. अगर आपको माइलेज के साथ थोड़ी बेहतर ड्राइविंग और स्पोर्टी डिजाइन वाली कार चाहिए, तो यह विकल्प देखा जा सकता है.

5. मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

बजट में CNG कार खरीदने वालों के लिए ऑल्टो K10 काफी उपयोगी विकल्प है. इसमें 998cc, 3सिलेंडर इंजन मिलता है. पेट्रोल मोड में यह 67.5 bhp और 91.1 Nm का टॉर्क देता है, जबकि CNG मोड में 55.9 bhp और 82.1 Nm का टॉर्क मिलता है. ऑल्टो K10 CNG का ARAI प्रमाणित माइलेज 33.85 किमी/किग्रा है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.81 लाख रुपये है, जो इस लिस्ट में सबसे कम है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply