BollywoodIndia

​Bollywood Wrap-up | Disha Salian case में नाम घसीटे जाने पर भड़के Sooraj Pancholi, उधर बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ पार कर ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास!

बॉलीवुड की गलियों में आज का दिन विवाद, बड़ी घोषणाओं और ऐतिहासिक सफलता के नाम रहा। एक तरफ जहां अभिनेता सूरज पंचोली ने दिवंगत दिशा सालियान केस में अपना नाम घसीटे जाने पर चुप्पी तोड़ते हुए कड़ा ऐतराज जताया है, वहीं दूसरी तरफ कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा आमिर खान की नई सुपरहीरो फिल्म, गोविंदा के घर गणेशोत्सव की धूम और साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ की OTT रिलीज को लेकर भी बाजार गर्म है। आइए जानते हैं बीटाउन की आज की 5 बड़ी खबरें!

​Bollywood Wrap-up | Disha Salian case में नाम घसीटे जाने पर भड़के Sooraj Pancholi, उधर बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ पार कर ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास!

…………………………………………………………………………………………………………………………………………..
दिशा सालियान केस में नाम जुड़ने पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी
सूरज पंचोली ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 
सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष सामने रखा है
अभिनेता ने साफ शब्दों में कहा है कि उनका दिशा सालियान से कभी कोई संपर्क नहीं
रहा और न ही वह शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से कभी मिले हैं
उनके मुताबिक, पिछले कई वर्षों से मीडिया रिपोर्ट्स और अलगअलग बयानों के जरिए 
उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद में बारबार जोड़ा जाता रहा है
अभिनेता ने इस तरह की चर्चाओं पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 
उनका नाम इस मामले से जोड़ना उनके लिए परेशान करने वाला और अनुचित है
सूरज पंचोली ने अपने बयान में सबसे महत्वपूर्ण बात यह 
कही कि उन्होंने दिशा सालियान को अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा
उन्होंने दावा किया कि दिशा से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क नहीं रहा

…………………………………………………………………………………………………………………………………………..
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 280 करोड़ के पार पहुंची कमाई
नीम करौली बाबा के जीवन और चमत्कारों पर बनी कम बजट
की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है
15 सितंबर को फिल्म के 39वें दिन के आंकड़े सामने आए, 
इसने भारत में 280 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कारोबार कर लिया है
21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी
की इस फिल्म ने कई बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ दिया है
फिल्म की इस अप्रत्याशित सफलता को देखकर मेकर्स ने 
अब ‘तुलसीदास’ पर भी एक भव्य फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है

…………………………………………………………………………………………………………………………………………..
अभिनेता आमिर खान अपने करियर में पहली बार आर बाल्की 
और साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर सकते हैं 
तीनों के बीच एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान पहली बार एक बड़े बजट की ‘सुपरहीरो’ 
फिल्म के लिए मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से हाथ मिलाने जा रहे हैं
इस प्रोजेक्ट के निर्देशन की कमान आर बाल्की संभाल सकते हैं
बताया जा रहा है कि फिल्म का कांसेप्ट आमिर को काफी पसंद आया है
और शुरुआती बातचीत पूरी हो चुकी है। अगर सब कुछ सही रहा, तो 2026 के
अंत तक इस एक्शनफैंटेसी फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा

…………………………………………………………………………………………………………………………………………..
अमेरिका से लौटते ही गणेश पूजा में शामिल हुए गोविंदा
बॉलीवुड के ‘नंबर वन’ अभिनेता गोविंदा हाल ही में अपने अमेरिकी दौरे से 
मुंबई वापस लौटे हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने घर के गणेशोत्सव में शामिल हुए
गोविंदा ने पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के साथ बप्पा की आरती की
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गोविंदा काफी भावुक नजर आए 
और उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा की अपकमिंग डेब्यू 
फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ के लिए गणपति बप्पा से आशीर्वाद मांगा।
गोविंदा का यह पारिवारिक वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है

…………………………………………………………………………………………………………………………………………..

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का थिएटर्स के बाद अब OTT पर दांव
रॉकिंग स्टार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है
सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स न मिलने के बाद अब मेकर्स
ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द से जल्द रिलीज करने की तैयारी कर ली है
खबरों की मानें तो फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट तय हो चुकी है 
और यह सितंबर के आखिरी हफ्ते तक स्ट्रीम की जा सकती है
उम्मीद है कि ओटीटी पर फिल्म का डार्क और यूनिक कंटेंट दर्शकों को खूब पसंद आएगा
…………………………………………………………………………………………………………………………………………….

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply