Technology

​Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data

क्या आप भी कुछ हफ्तों में रिचार्ज कराने की झंझट से बचाना चाहते हैं, तो एयरटेल का सालाना प्लान आपके काफी काम आ सकता है। कंपनी की तरफ से 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान के साथ 150GB अतिरिक्त डेटा देना शुरु कर दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि डेटा रोजाना मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त मिलेगा। दरअसल, यह ऑफर सिर्फ कुछ समय के लिए है।

​Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data

हर दिन 2.5 जीबी डेटा के साथ बोनस डेटा

इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है और वैलिडिटी 365 दिन की है। आपको प्रतिदिन 2.5GB हाईस्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे।

इसके अतिरिक्त ग्राहको को 150GB बल्क डेटा अलग से दिया जाएगा। वैसे यह डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB के अलावा है। जरुरत पड़ने पर ग्राहक इस अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे अन्य फायदे

इस प्लान में 12 महीने का एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम भी दिया गया है। वहीं, एयरटेल सेफ की सुविधा मिलती है, जिसमें स्पैम कॉल की जानकारी, धोखाधड़ी वाले लिंक से सुरक्षा और ओटीपी आधारित बैंकिंग फ्रॉड से बचाव करता है। वहीं, फ्री हैलोट्यून का फायदा उठा सकते हैं।

साल का पूरा खर्च कितना?

यह प्लान 3,999 रुपये का है, जो कि 365 दिनों में बांटें तो रोज का खर्च के मुताबिक करीब 10.96 रुपये है। मतलब कि 11 रुपये का है। प्रतिदिन ग्राहकों को रोज 2.5GB डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और अतिरिक्त 150GB डेटा मिल रहा है।

अन्य कंपनी का प्लान

Jio कंपनी अपने ग्राहकों को 3,599 रुपये वाला सालाना प्लान में 120GB बोनस डेटा मिल रहा है। वहीं, एयरटेल  का नया ऑफर सीधे तौर पर ज्यादा अतिरिक्त डेटा देने वाला एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। लेकिन दोनों प्लान के बाकी फायदे अलग हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply