India

​गणपति पूजा के फूलों को फेंकने की न करें गलती, इन 4 तरीकों से करें यूज

भारतीय घरों में पूजन के दौरान फूल जरूर चढ़ाए जाते हैं. 14 सितंबर से 2026 का गणेश उत्सव शुरू हो चुका है जो 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा. बप्पा घरघर विराजे हैं. पूजन से लेकर डेकोरेशन तक में फूलों का इस्तेमाल किया जाता है. बाद में या तो ये फूल कचरे में चले जाते हैं या फिर लोग इसे नदियों में बहा देते हैं. दोनों ही तरीके सही नहीं हैं. आपके घर में भी पूजन के बचे हुए फूल इकट्ठे हो जाएं तो इसका अलगअलग तरीकों से घर में यूज कर सकते हैं.

​गणपति पूजा के फूलों को फेंकने की न करें गलती, इन 4 तरीकों से करें यूज

पूजा के बचे हुए फूलों का यूज आप घर में एक बढ़िया फ्रेगरेंस को बढ़ाने से लेकर धूपबत्ती बनाने तक में कर सकते हैं. इससे आपके बचे हुए फूलों का इस्तेमाल भी हो जाएगा और नई चीजें भी बनकर तैयार हो जाएंगी.

फूलों के पौधे उगाएं

आप पूजा के बचे हुए फूलों से नए पौधे उगा सकते हैं. खासकर अगर मैरीगोल्ड यानी गेंदा के फूल हैं तो आप इन फूलों को सुखा लें. इसके नीचे वाले हिस्से में मौजूद बीजों को निकालकर गमले में डाल दें और पत्तियों का पाउडर भी मिट्टी में एड कर दें. इससे नए पौधे बनेंगे और आपके घर के गार्डन को खूबसूरत बना देंगे.

पौधों के लिए खाद तैयार करें

बचे हुए फूलपत्तियों से पौधों के लिए खाद भी बनाकर तैयार की जा सकती है. आप अपने गार्डन के किसी कोने में छोटा गड्ढा बनाकर फूलों को वहां डालकर गड्ढे को ढक दें. तकरीबन 1 महीने में ये पूरी तरह से मिट्टी में गल जाते हैं और खाद का काम करते हैं. इसके अलावा आप किसी कंटेनर में फूलपत्तियों, फलों के छिलको, सब्जियों को साथ मिलाकर मिट्टी के साथ डालकर खाद बना सकते हैं.

पूजा के लिए खुशबूदार धूप

चढ़ाए गए इन फूलों को दोबारा यूज करने का बेहतरीन तरीका है कि आप इसकी धूप बना लें. फूलों को सुखा लें और पीसकर पाउडर बनाएं. इसमें कपूर एड करें और इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर उपले का चूरा मिलाएं. इसमें देसी घी मिलाकर गूंथ लें. इसकी बेलनाकार धूपबत्तियां बनाकर तैयार कर लें. सूखने के बाद ये धूपबत्ती तैयार हो जाती है.

घर को महकाएं

पूजा के बचे फूलों से आप पोटपूरी बना लें. इसमें कुछ सुगंधित हर्ब्स भी एड कर दें और एक बाउल में करके रख दें. इससे घर में एक हल्की खुशबू बनी रहती है. बस इन फूलों को पानीनमी से बचाकर रखना चाहिए, नहीं तो ये सड़ना शुरू हो सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply