रामनगरी अयोध्या में गोली को लेकर लखनऊ मंगलवार को माहौल काफी गरम हो गया. इस गोलीबारी और बम कांड में आयोध्या की रहने वाली पार्वती मौर्य का मंगलवार को KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जानकारी होने पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में दर्जनों लोग शामिल थे. हालात को देखते हुए पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्वामी प्रसाद समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हत्यारोपियों के लिए फांसी की मांग करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. ऐसे हालात को कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए. दरअसल पार्वती मौर्य की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. देखते ही देखते लोगों से सड़क जाम कर दी. इस दौरान पुलिस की प्रर्शनकारियों के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई.
जेसीपी के साथ मौर्य की हॉट टॉक
हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे लखनऊ के जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की गरमा गरमी हुई. दोनों के बीच हुई इस तीखी बातचीत के बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से स्वामी प्रसाद मौर्य को समझा बुझाकर शांत कराया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि इस मामले में हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अल्टीमेटम देकर लौटे स्वामी प्रसाद
काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया. कहा कि यदि के अपेक्षा के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोबारा इसी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आकर धरने पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इस बार घेराव और जोरदार होगा. इस हंगामे और प्रदर्शन की वजह से काफी देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा. पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच कराई जा रही है और आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई भी होगी.



