India

​Asaduddin Owaisi VS Rameshwar Sharma: असदुद्दीन ओवैसी बोले- माई के लाल हो तो मिसाइल लॉन्च करो, रामेश्वर शर्मा ने कहा- भारत विरोधी कैंप पर चलती रहेगी

Asaduddin Owaisi VS Rameshwar Sharma: काजी कैंप पर मिसाइल छोड़ने वाले बयान पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा को ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  ने भोपाल की एक जनसभा से खुली चेतावनी दी।

​Asaduddin Owaisi VS Rameshwar Sharma: असदुद्दीन ओवैसी बोले- माई के लाल हो तो मिसाइल लॉन्च करो, रामेश्वर शर्मा ने कहा- भारत विरोधी कैंप पर चलती रहेगी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि रामेश्वर शर्मा, अगर तुम एक माई के लाल हो तो, बताओ तुम मिसाइल कब लॉन्च करोगे? मैं काज़ी कैंप में अकेला ठहरता हूं। मैं शहीद होने को तैयार हूं। मैं तुम जैसे हिजड़ों के सामने सिर नहीं झुकाऊंगा।

उन्होंने आगे कहा कि जब पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ था तो, ट्रंप के एक कॉल पर तुम्हारे पिता रूक गए थे। तुम्हें 810 बम और ब्रह्मोत्र लॉन्च करने चाहिए थे। तुम क्या लॉन्च करोगे खाना खाके, तुम सिर्फ एक ही बम छोड़ सकते हो। दूसरा बम नहीं छोड़ सकते।

ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर गिराई थीं मिसाइल

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं आवैसी से पूछता हूं कि क्या तुम हिजड़े की संतान हो। भारत के वैज्ञानिकों ने जो मिसाइल तैयार की, उसे ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने तुम्हारे अब्बा के घर पाकिस्तान में गिराकर दिखा दी। भारत की जमीन से मिसाइल चली थीं, जो पाकिस्तान की जमीन पर गिरी थीं। 

पाकिस्तान के कैंप में इस्लामिक कट्टरता फैलाई जा रही थी

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में जो कैंप थे, जहां आतंकी थे, इस्लामिक कट्टरता फैलाई जा रही थी। जिन्होंने भारत की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। आॅपरेशन सिंदूर में उसका मुंह तोड़ जवाब दिया था।

तुम जैसे नए जिन्ना यहां छाती पीट रहो, मिसाइल चलती रहेगी

आगे उन्होंने यह भी कहा कि तुम जैसे नएनए जिन्ना पैदा हो रहे हैं, ये यहां छाती पीट रहे हैं। मिसाइल चलती थी, मिसाइल चलती रहेगी, जहां—जहां आतंकवाद के कैंप रहेंगे, भारत विरोध कैंप रहेंगे, वहां चलने के लिए मिसाइल तैयार है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply