India

​Rajan Rizvi Viral Chat: महिला बैंककर्मी को लव मैसेज भेजने वाल राजन रिजवी को सपा ने हटाया, लिखा था SP सरकार बनने पर IAS बनवा दूंगा, FIR दर्ज

Rajan Rizvi Viral Chat: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी नेता डॉ. राजन रिजवी  पर महिला बैंक कर्मचारी को कथित तौर पर निजी व्हाट्सऐप मैसेज  भेजने का आरोप लगा है। 

​Rajan Rizvi Viral Chat: महिला बैंककर्मी को लव मैसेज भेजने वाल राजन रिजवी को सपा ने हटाया, लिखा था SP सरकार बनने पर IAS बनवा दूंगा, FIR दर्ज

महिला कर्मचारी से बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पदमुक्त किया

कथित व्हाट्सएप चैट और एफआईआर दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी ने राजन रिजवी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश महासचिव के पद से हटा दिया है। मोहम्मद शकील नदवी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में लिखा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पदमुक्त किया जाता है। इसमें किसी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया है। 

लेटर…

वायरल स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद विवाद और बढ़ा

जानकारी के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद कथित चैट को लेकर विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट में नेता की ओर से महिला कर्मचारी को संदेश भेजे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

बताया जा रहा है कि वायरल बातचीत में डॉ. राजन रिजवी ने महिला कर्मचारी से माफी मांगने और उनकी तारीफ से जुड़े संदेश भेजे थे। कथित संदेशों में महिला की कार्यशैली और व्यक्तित्व को लेकर कई बातें लिखी गई थीं।

महिला बैंककर्मी की शिकायत पर पुलिस का एक्शन 

मामला सामने आने के बाद महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर मथुरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और स्क्रीनशॉट को लेकर अलगअलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply