औरंगाबाद: बारुण पुलिस ने थाना क्षेत्र के जनकोप मोड़ के समीप से एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद किया है. व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में बताई जा रही है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह कुछ लोगों द्वारा जनकोप मोड़ के समीप एक शव होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आलोक में घटना स्थल पर पहुंचा तो प्रथम दृश्यता के अनुसार, दुर्घटना में उस व्यक्ति की मौत हुई.
घटना स्थल से बुजुर्ग का साइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद किया गया है. व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है. फ़िलहाल, शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. उन्होंने बताया कि मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं सुर्खियों में हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक आसपास के इलाके का ही रहनेवाला बताया जा रहा है. कोई भी व्यक्ति साइकिल से अगर निकला हो तो वह आसपास का ही होगा.
ऐसी आशंका जताई जा रही है की वृद्ध सोमवार की सुबह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने निकला होगा. इसी दौरान उस जगह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गई. उसी रास्ते गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए विभिन्न माध्यमों से पता लगाया जा रहा है. 72 घंटे के उपरांत शिनाख्त न होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा.



