BollywoodIndia

Border 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल तहलका मचाने को तैयार, ‘लाहौर 1947’ के रिलीज डेट से उठा पर्दा

Sunny Deol New Film After Border 2 Success Lahore 1947 Release Date Revealed

Lahore 1947 Release Date: सनी देओल और आमिर खान की मोस्ट अवेटेड ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज होने जा रही यह फिल्म देशभक्ति के जज्बे को और गहराई से दर्शाएगी।

इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे और माना जा रहा है कि ‘गदर’ और हालिया सुपरहिट ‘बॉर्डर 2’ के बाद यह उनके करियर की एक और बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। खास बात यह है कि यह पहला मौका है जब सनी देओल, आमिर खान और राजकुमार संतोषी किसी एक प्रोजेक्ट में साथ आए हैं।

आमिर खान ने किया धर्मेंद्र को याद

फिल्म की रिलीज नजदीक आते ही आमिर खान ने इससे जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। सनी देओल के पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए आमिर ने बताया कि ‘लाहौर 1947’ धरम जी की पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी। मुझे खुशी है कि वे इस फिल्म को देख पाए।’ आमिर का यह बयान फैंस को भावुक कर गया।

सनी देओल ने बताया कैसे बनी फिल्म

जूम को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि वे और राजकुमार संतोषी कई सालों से इस कहानी पर काम करने की कोशिश कर रहे थे। सनी ने कहा कि ‘हम लंबे वक्त से इस विषय पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन सही समय का इंतजार था। गदर की सफलता के बाद आमिर खान मेरे पास आए और इस प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा जताई।’

‘लाहौर 1947’ की स्टार कास्ट

इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जो इसे और खास बनाता है।

‘बॉर्डर 2’ ने पार किया 300 करोड़

इधर, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन 6.90 करोड़ रुपये की कमाई की। सनी देओल आने वाले समय में निखिल नागेश भट्ट के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ में भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply