TrendingUttar Pradesh

​Jalaun Police Action: वर्दी में अमर्यादित आचरण पड़ा भारी, SI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड; विभागीय जांच शुरू

​Jalaun Police Action: वर्दी में अमर्यादित आचरण पड़ा भारी, SI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड; विभागीय जांच शुरू

जालौन, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात उन्होंने एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संबंधित पुलिसकर्मियों पर सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में अमर्यादित आचरण करने, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने देर रात निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी शामिल हैं। उनकी तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन उरई में थी। इसके अलावा मुख्य आरक्षी लवलेश कुमार यादव, जो वर्तमान में थाना कोतवाली उरई में तैनात थे, और मुख्य आरक्षी बृजवीर सिंह, जो कोतवाली जालौन में तैनात थे, को भी निलंबित किया गया है।

वर्दी में अमर्यादित आचरण का आरोप

पुलिस के अनुसार, तीनों कर्मियों पर सार्वजनिक स्थान पर वर्दी धारण कर अमर्यादित आचरण करने के साथ ही अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप हैं। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।

विभागीय जांच शुरू, तथ्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्दीधारी पुलिसकर्मियों से अनुशासन, मर्यादा और कर्तव्य के प्रति गंभीरता की अपेक्षा की जाती है। पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित करने वाले किसी भी आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा। तीनों निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply