India

Delhi Triple Death: पीरागढ़ी में कार में 3 लोगों के शव मिलने का मामला, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV में दिखाई दिया बाबा

Delhi Triple Death: दिल्ली के पीरागढ़ी में 3 लोगों द्वारा कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, जो उस कार में बैठा था जिसमें से 2 पुरुषों और एक महिला के शव मिले थे. अधिकारियों के मुताबिक इलाके में लगे CCTV कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक ‘बाबा’ कार में बैठा था। उन्हें उम्मीद है कि वह इस रहस्यमय मामले की अहम कड़ी साबित हो सकता है.

पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर घटना के दिन तीनों से मिला था और कार में भी बैठा था, हालांकि मौतों के सही कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

कार में मृत मिले थे 3 लोग

पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3.50 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर सूचना दी गई कि 3 लोग एक कार के अंदर बैठे हैं और उसके दरवाजे बंद हैं और वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. पुलिस की एक टीम पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां 3 लोग कार में मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि उसे सूचित करने से पहले कार करीब 50 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी थी।

कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर देने की आशंका

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बापरोला निवासी रणधीर (76) और शिव नरेश सिंह (47) और जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी देवी (40) और बिहार की मूल निवासी के रूप में की गई है. शुरुआती संकेत आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने जहर मिला शीतल पेय पिया होगा. पुलिस ने कहा कि वह अब अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें ‘बाबा’ के वेश में मौजूद व्यक्ति की भूमिका भी शामिल है.

Jaipur Japanese Tourist Missing: रेस्टोरेंट में खाना खाने गए 2 जापानी पर्यटक लापता, CCTV में पैदल जाते दिखे, टैक्सी ड्राइवर की रिपोर्ट पर तलाश शुरू

The post Delhi Triple Death: पीरागढ़ी में कार में 3 लोगों के शव मिलने का मामला, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV में दिखाई दिया बाबा appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply