TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News : कार नहीं मिली तो तलाक की धमकी, दहेज की मांग से विवाहिता परेशान, पीड़ि‍ता ने दर्ज कराया मुकदमा

​Barabanki News :  कार नहीं मिली तो तलाक की धमकी, दहेज की मांग से विवाहिता परेशान, पीड़ि‍ता ने दर्ज कराया मुकदमा

बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले में दहेज न देने पर एक महिला को उसके पति ने तलाक की धमकी दे डाली। पूरा मामला ग्राम समधीपुरवा मजरे टिकरा का बताया जा रहा है। जहां महिला के ससुरालियों पर पांच लाख रुपये नकद या चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसके मायके में तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। 

दुबई मे नौकरी करता है पति 

बता दें कि पति रियाज दुबई में नौकरी करता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम समधीपुरवा मजरे टिकरा निवासी करिश्मा बानो ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले अयोध्या जिले के रुदौली कस्बा निवासी रियाज अहमद से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक, शादी के बाद से ही उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर कथित तौर पर उसके साथ मानसिक प्रताड़ना की गई और वैवाहिक संबंध खत्म करने की धमकी दी गई।

घर से मारपीट कर निकाला 

आरोप है कि गर्भवती होने के बाद भी दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मायके में वह एक बच्चे की मां बनी। 10 मार्च 2024 को पति रियाज, ससुर एजाज और देवर सिराज मायके पहुंचे और जबरन फैसला कराने तथा तलाक देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की।

घटना की जांच में जुटी पुलिस 

पीड़िता ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

10 अप्रैल को रियाज, एजाज, शम्मो उर्फ शमा, सिराज, शहनाज, गुलनाज और नाजिया बोलेरो से उसके मायके पहुंचे। कहा कि रियाज दुबई में एक लाख रुपये प्रतिमाह कमाता है। पांच लाख रुपये नकद या चार पहिया वाहन न देने पर तलाक कराने की धमकी दी गई। विरोध पर विवाहिता से मारपीट की गई।  

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply