TrendingUttar Pradesh

​UP BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : सुभाष यदुवंश को मिली सोशल मीडिया की कमान, जानिए नई टीम में किसे मिली जगह

​UP BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल :  सुभाष यदुवंश को मिली सोशल मीडिया की कमान, जानिए नई टीम में किसे मिली जगह

लखनऊ, अमृत विचार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन में प्रकोष्ठ संकुल और सोशल मीडिया से जुड़े 13 पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सहसंयोजक के साथ सोशल मीडिया की नई टीम घोषित की गई है। इसके अनुसार ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। संतराम यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

सोशल मीडिया टीम में छह सहसंयोजक

सोशल मीडिया टीम में गौरव वार्ष्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं जयंत शिवाच, वाईके शर्मा और अभिमन्यु सिंह सोशल मीडिया सदस्य होंगे। इस तरह प्रदेश स्तर पर सोशल मीडिया की नई टीम में प्रभारी समेत कुल 10 पदाधिकारी होंगे।

भाजपा ने हाल में सोशल मीडिया को लेकर प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां तेज की हैं। नई टीम के जिम्मे पार्टी के डिजिटल कार्यक्रमों और अभियानों के संचालन तथा सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी होगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की तैयारियों के क्रम से भी जोड़ा जा रहा है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply