TrendingUttar Pradesh

​Amity Lucknow : एमिटी लखनऊ में ‘संगठन-2026’ का आगाज, खेल मशाल प्रज्ज्वलित होते ही जोश से भर उठा परिसर

​Amity Lucknow : एमिटी लखनऊ में ‘संगठन-2026’ का आगाज, खेल मशाल प्रज्ज्वलित होते ही जोश से भर उठा परिसर

लखनऊ, अमृत विचार। विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा उनमें खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर के वार्षिक खेलकूद समारोह ‘संगठन2026’ का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ शुरू हुए समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

संगठन2026 में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, टेनिस, वॉलीबाल, खोखो और दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन एमिटी समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर फाउंडर्स डे के रूप में किया जाता है।

खेल मशाल से प्रज्ज्वलित हुई संगठन2026 की खेल ज्योति

उद्घाटन समारोह में प्रति कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर प्रोफेसर अनिल वशिष्ठ ने खिलाड़ियों को खेल मशाल सौंपकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसके बाद खेल मशाल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के हाथों से होते हुए वापस प्रति कुलपति के पास पहुंची। उन्होंने इसी मशाल से संगठन2026 की खेल ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रछात्राओं ने उत्साह और उमंग से भरे मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। प्रति कुलपति प्रोफेसर अनिल वशिष्ठ ने मार्च पास्ट की सलामी ली।

‘संगठन सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, जीवन के मूल्यों का मंच’

विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए प्रति कुलपति प्रोफेसर अनिल वशिष्ठ ने कहा कि संगठन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष न केवल एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर में, बल्कि भारत के सभी एमिटी यूनिवर्सिटी परिसरों में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फाउंडर्स डे के रूप में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अशोक के. चौहान की दूरदृष्टि और नेतृत्व ने एमिटी विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर अपने चेयरमैन डॉ. असीम चौहान के नेतृत्व में लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

प्रोफेसर वशिष्ठ ने संगठन प्रतियोगिताओं को दृढ़ संकल्प और अनुशासन के मूल्यों को समाज में स्थापित करने वाला आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि संगठन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह खेल भावना, समुदाय और अपनेपन की भावना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता, प्रतिबद्धता, अनुशासन, टीम वर्क और साहस का संचार करने वाला आयोजन है।

उन्होंने प्रतिभागियों से प्रतियोगिताओं में पूरी लगन के साथ हिस्सा लेने, नियमों का पालन करने और प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी और मेडल भले ही बाद में अलमारियों में रह जाएं, लेकिन मैदान में मिलने वाली सीख जीवनभर काम आती है।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रछात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। नृत्य और गीतों से सजी इन प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रति कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर प्रोफेसर अनिल वशिष्ठ, उप प्रतिकुलपति सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. अनिल कुमार तिवारी, डीन अकादमिक डॉ. राजेश तिवारी और डीन छात्र कल्याण डॉ. राजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य मौजूद रहे। डीन छात्र कल्याण डॉ. राजीव वर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संगठन प्रतियोगिता की परंपरा से सभी को अवगत कराया।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply