TrendingUttar Pradesh

​UPPSC PCS 2025: 2297 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तारीख जारी, 28 सितंबर से शुरू होगा साक्षात्कार

​UPPSC PCS 2025: 2297 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तारीख जारी, 28 सितंबर से शुरू होगा साक्षात्कार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम के बाद अब सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक PCS2025 के लिए इंटरव्यू का सिलसिला 28 सितंबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा।

साक्षात्कार का आयोजन प्रयागराज स्थित आयोग परिसर में दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। आयोग ने विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

22 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे इंटरव्यू लेटर

साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी 22 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन अधिमान्यता पत्र और अन्य जरूरी सूचनाएं सही तरीके से भरकर सेव एवं सबमिट करें।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान पांच फोटो और मूल प्रमाणपत्र साथ लेकर पहुंचना होगा।

शैक्षिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां जरूरी

आयोग के निर्देश के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र और भागतीन प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे। इनके साथ सभी शैक्षिक अभिलेखों और प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां भी लगानी होंगी।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को आवश्यकतानुसार जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित संबंधी प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

जिस समूह के पद पर सफलता, उसी की दिखेगी अधिमान्यता

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी ने अपनी शैक्षिक अर्हता और आवेदन के आधार पर जिस समूह के पद के लिए सफलता हासिल की है, ऑनलाइन प्रक्रिया में उसी समूह के पदों की अधिमान्यता प्रदर्शित होगी।

संबंधित पदों के सामने अधिमान्यता कॉलम में दिए गए निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

PCS मुख्य परीक्षा में 2297 अभ्यर्थी सफल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को PCS2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। मुख्य परीक्षा में सफल कुल 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों के चयन की अगली प्रक्रिया इंटरव्यू के जरिए पूरी होगी।

PCS2025 इंटरव्यू: Highlights
  • इंटरव्यू शुरू: 28 सितंबर 2026
  • इंटरव्यू समाप्त: 24 अक्टूबर 2026
  • स्थान: UPPSC परिसर, प्रयागराज
  • पहली पाली: सुबह 9:30 बजे
  • दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे
  • इंटरव्यू लेटर डाउनलोड: 22 सितंबर से
  • मुख्य परीक्षा में सफल: 2297 अभ्यर्थी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply