TrendingUttar Pradesh

​LWPL Auction 2026: फ्रेंचाइजियों के बीच छिड़ी जंग, जानिए ऑक्शन में किस टीम ने किस स्टार प्लेयर को किया शामिल

​LWPL Auction 2026: फ्रेंचाइजियों के बीच छिड़ी जंग, जानिए ऑक्शन में किस टीम ने किस स्टार प्लेयर को किया शामिल

अमृत विचार। राजधानी में पहली बार महिला क्रिकेटरों की प्रतिभा पर पैसों की बारिश हुई है। शुक्रवार को आयोजित लखनऊ महिला प्रीमियर लीग की पहली नीलामी में फ्रैंचाइजी ने खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए दिल खोलकर बोलियां लगाई। ऑक्शन के दौरान करीब दो दर्जन रेटिंग खिलाड़ियों पर अधिकतम 2525 हजार रुपये का दांव लगाया गया।

नीलामी की शुरुआत क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष और लीग के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल, सीएएल सचिव केएम खान, लीग कमिश्नर एसपी मिश्रा और डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वंदना मिश्रा की ओर से महिला क्रिकेट पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

बढ़ाया गया पर्स, लॉटरी से तय हुई टीमें

ऑक्शन में छह फ्रेंचाइजी टीमों के मालिक, कोच और विशेषज्ञ शामिल हुए। शुरुआत में प्रत्येक फ्रेंचाइजी का पर्स 2 लाख रुपये रखा गया था, जिसे बाद में चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया। रेटिंग खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10 हजार रुपये और अधिकतम कैप सीमा 25 हजार रुपये निर्धारित थी। लगभग सभी रेटिंग खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जब एक ही खिलाड़ी के लिए कई टीमों ने 25 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगा दी, तो पारदर्शी व्यवस्था के तहत लॉटरी निकालकर खिलाड़ी का चयन किया गया। केवल अरोमा त्यागी 24.5 हजार रुपये में बिना लॉटरी के बिकीं।

किस टीम ने खरीदे कितने रेटिंग खिलाड़ी

लखनऊ नवाबी क्वीन्स व आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स सर्वाधिक 66 रेटिंग खिलाड़ी

फोर स्क्वायर वारियर्स 5 रेटिंग खिलाड़ी

लखनऊ शेरनीज 4 रेटिंग खिलाड़ी

सेज फाल्कन 3 रेटिंग खिलाड़ी

रहीमाबाद रॉयल्स 2 रेटिंग खिलाड़ी

वहीं गैररेटिंग खिलाड़ियों का बेस प्राइस 3,000 रुपये और अधिकतम सीमा 5,000 रुपये तय की गई है। यदि किसी खिलाड़ी को एक से अधिक टीमें चुनना चाहती हैं, तो उसके लिए अलग से बोली लगाई जा रही है।

प्रमुख टीमों की मुख्य खरीदारी

लखनऊ नवाबी क्वीन्स अरोमा त्यागी, प्रियांशी पाण्डेय, अन्वेषा चटर्जी, सना खान, अरीशा मुस्तफा और शशिबाला ।

आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स प्रियांशी यादव, अनुष्का श्रीवास्तव , चांदनी शर्मा, अविका जैन , आकांक्षा सिंह और भूमिका ।

फोर स्क्वायर लखनऊ वारियर्स शिल्पी यादव, ईशा गुप्ता , संध्या यादव, तान्या सिंह और अपेक्षा मणि त्रिपाठी ।

लखनऊ शेरनीज अंशु तिवारी, संध्या क्षेत्री , आयुषी श्रीवास्तव और अक्शा खान ।

रहीमाबाद रॉयल्स काजल टमटा और धुन पिमोली ।

सेज फाल्कन आरजू, सोनाली और सरगुन यादव ।

ये भी पढ़ें :  

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply