TrendingUttar Pradesh

​UP PCS Transfer : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कानपुर-अयोध्या समेत कई जिलों में बदले ADM-CRO, देखें पूरी लिस्ट

​UP PCS Transfer : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने  कानपुर-अयोध्या समेत कई जिलों में बदले ADM-CRO, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। नई तैनाती सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी , मुख्य राजस्व अधिकारी और नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के मुताबिक पीसीएस सौरभ सिंह को एडीएम कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीसीएस दिनेश को एडीएम अयोध्या बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कानपुर और अयोध्या में नई तैनाती

नई सूची में सौरभ सिंह को कानपुर नगर का एडीएम नियुक्त किया गया है, जबकि दिनेश को अयोध्या में एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों की तैनाती के साथ इन महत्वपूर्ण जिलों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार पवन कुमार को एडीएम कुशीनगर और आलोक कुमार गुप्ता को एडीएम कासगंज बनाया गया है। वहीं कंचन को एडीएम चित्रकूट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ नियुक्त किया गया है। भान सिंह को अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर और सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

BDA समेत इन विभागों में भी फेरबदल

प्रशासनिक फेरबदल के तहत हिमांशु कुमार गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। वहीं निधि डोडवाल को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक , मत्स्य, जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक , आयुर्वेदिक निदेशालय लखनऊ और वंदित श्रीवास्तव को उपनिदेशक , उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है।

योगी सरकार की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में PCS अधिकारियों को अलगअलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई तैनातियों के बाद संबंधित जिलों और विभागों में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply