भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू होते ही कंज्यूमर टेक मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. मार्केट रिसर्च एजेंसी काउंटरपॉइंट के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro के मुकाबले iPhone 18 Pro सीरीज की पहले ही दिन की मांग में 15 फीसदी से 28 फीसदी तक की दोहरे अंकों में बढ़त दर्ज की गई है. इस बार भारतीय कंज्यूमर्स के बीच नया ‘बरगंडी’ कलर वेरिएंट सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनकर उभरा है, जिसने पिछले साल के सबसे पसंदीदा ऑरेंज शेड को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही upgraded कैमरे, A20 Pro चिपसेट और एडवांस्ड ‘Apple Intelligence’ फीचर्स के चलते 256GB और उससे अधिक क्षमता वाले हायरस्टोरेज वेरिएंट्स की भी जमकर खरीदारी हो रही है. आइए आपको भी बताते है कि आखिर आईफोन 18 को लेकर किस तरह के आंकड़े सामने आइए हैं.

iPhone 18 Pro Max के लिए उमड़े लोग
काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, Apple Inc. ने शुक्रवार से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल और डिलीवरी शुरू कर दी है. शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि शहर के हिसाब से सेल में 1528 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, और iPhone 18 Pro की मांग iPhone 17 Pro से ज्यादा रही है. एजेंसी की यह जानकारी दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, जयपुर और मेरठ में मौजूद एपल स्टोर के निरीक्षण पर आधारित है. रिसर्च से यह भी पता चलता है कि इस साल एपल फोन के लिए ‘बरगंडी’ रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसने ‘ऑरेंज’ रंग की जगह ले ली है, जिसने पिछले साल भारत और दुनिया भर में काफी धूम मचाई थी और जिसकी वजह से उस रंग के फोन की कमी हो गई थी और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा था.
iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग जबरदस्त
काउंटरपॉइंट के रिसर्च हेड तरुण पाठक ने कहा कि बरगंडी रंग की मांग है, और ज्यादा स्टोरेज वाले फोन की भी मांग है. शुरुआती रिस्पांस पॉजिटिव देखने को मिल रहा है. हालांकि, शुरुआती लॉन्च के उत्साह के कम होने के बाद हमें लंबे समय तक इसके प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी. दूसरी ओर, Apple के प्रमुख रिटेलर्स ने बताया कि iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग पिछले साल के iPhone 17 Pro और Pro Max की तुलना में कुल मिलाकर 4050 प्रतिशत ज्यादा रही है.
iPhone 18 Pro सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है, जबकि Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है. हालांकि, 4,500 रुपए से 81,500 रुपए तक के इंस्टेंट कैशबैक और ट्रेडइन ऑफर के साथ, इसे बहुत कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. या फिर, नोकॉस्ट EMI का फायदा उठाया जा सकता है, जिससे मासिक खर्च घटकर 26,316 रुपए हो जाएगा.
iPhone 18 को अगले साल होगा लॉन्च
इस साल रिटेल स्टोर में उत्साह पिछले साल की तुलना में काफी कम रहेगा. इसका कारण भी है. इस बार Apple ने Pro और Pro Max के साथ एंट्रीलेवल iPhone 18 लॉन्च नहीं किया है. योजना यह है कि एंट्रीलेवल iPhone 18 को अगले साल की शुरुआत में कभी लॉन्च किया जाए. सबकी नजरें Apple के पहले फोल्डेबल फोन, iPhone Duo पर होंगी, जिसकी कीमत 2,99,000 रुपए है. iPhone Duo की बुकिंग 17 अक्टूबर से शुरू होगी. यह फोन US और दुबई में काफी कम कीमत पर उपलब्ध है.


