TrendingUttar Pradesh

​UP Police Recruitment : 912 अभ्यर्थियों को आज मिलेगी सरकारी नौकरी, CM योगी लोकभवन में बांटेंगे नियुक्ति पत्र

​UP Police Recruitment : 912 अभ्यर्थियों को आज मिलेगी सरकारी नौकरी, CM योगी लोकभवन में बांटेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रविवार का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 912 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इनमें पुलिस उपनिरीक्षक , सहायक उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

लोकभवन में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ चयनित अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ चयन

इन 912 अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। सरकार के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी की औपचारिक शुरुआत का अवसर मिलेगा।

युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही सरकार

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति देने की प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस विभाग में इन पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को रविवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद विभागीय सेवाओं में उनकी नई पारी शुरू होगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply