TrendingUttar Pradesh

​अवध विहार में जल्द विकसित होगा स्थानीय बाजार, 140 कॉमर्शियल भूखंडों के लिए पंजीकरण की तैयारी

​अवध विहार में जल्द विकसित होगा स्थानीय बाजार, 140 कॉमर्शियल भूखंडों के लिए पंजीकरण की तैयारी

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ की अवध विहार योजना में बहुमंजिला अपार्टमेंट और आवासीय परिसर तो तेजी से विकसित किए गए, लेकिन यहां रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त बाजार और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित नहीं हो सकीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलोनी में आवासीय निर्माण के साथ बाजार, दुकानें और अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित होनी चाहिए थीं। लेकिन मौजूदा स्थिति में किराना, घरेलू सामान और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को अपेक्षाकृत दूर जाना पड़ता है। 

बुनियादी सुविधाओं के लिए लूलू और अंसल जाने को मजबूर 

आवास विकास की शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना की 50,000 की आबादी के लिए एक भी मार्केट नहीं है। रोजमर्रा की चीजों के लिए उन्हें अंसल एपीआई और लुलू मॉल जाना पड़ता है। अवध विहार योजना में आवास विकास ने बहुमंजिला अपार्टमेंट तो बना दिए लेकिन एक भी पार्क विकसित नहीं किया।

टहलने के लिए एक पार्क तक नहीं 

हजारों निवासियों के लिए योजना में एक भी ऐसा पार्क नहीं है, जहां वे टहल सकें। पार्क न होने से लोग अपार्टमेंट में ही सुबहशाम टहलने के लिए मजबूर हैं। योजना में 7 करोड़ की लागत से 2018 में विकसित किया जा रहा जॉगिंग ट्रैक शुरू होने से पहले ही बदहाल हो गया। अब वहां आवास विकास ने भूखंड काटकर बेच दिए हैं।

क्या बोले अधिकारी 

आवास विकास के अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने कहा कि योजना में कॉमर्शियल भूखंड भी आवास विकास ने काटे हैं लेकिन अभी लोगों ने निर्माण नहीं किए हैं। अवध विहार योजना में जल्द ही आवास विकास करीब 140 कॉमर्शियल भूखंडों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। इससे योजना के निवासियों को खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :   

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply