BiharCrimeIndiaTrending

मां के पास नहीं जाने दे रहा था प्रेमी, आंखें फोड़कर हत्या के आरोप में प्रेमिका अरेस्ट…

मां के पास नहीं जाने दे रहा था प्रेमी, आंखें फोड़कर हत्या के आरोप में प्रेमिका अरेस्ट…

प्रेमिका ने पुलिस ने बताया कि वह अब मां के पास जाना चाह रही थी। इसका उपेंद्र विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। उपेंद्र को शक था कि कामिनी उसे ठुकरा कर किसी दूसरे के पास चली जाएगी।

बिहार के मुजफ्फरपु जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में मजदूर उपेंद्र पासवान की आंखें फोड़ हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। इस मामले में उसकी प्रेमिका कामिनी देवी को गिरफ्तार किया गया है। उसे करजा थाना क्षेत्र के मड़वन रोड से पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसे घटनास्थाल पर ले जाकर सीन भी रिक्रिएट कराया। गिरफ्तार कामनी देवी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कहा जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी से इसलिए नाराज थी क्योंकि वो उसे उसकी मां के घर जाने नहीं दे रहा था।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि घटना बीते गुरुवार की है। बैरिया चाणक्यपुरी रोड नं. 6 स्थित शिवशंकर सिंह के मकान में उपेंद्र पासवान अपनी प्रेमिका और उसे दो बच्चों के साथ रहता था। सिटी एसपी ने बताया कि उपेंद्र पासवान की मां शकुंती देवी के आवेदन पर अहियापुर थाने में कामिनी देवी व अन्य अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के अनुश्रवण एवं एसडीपीओ नगर-2 कार्तिकेयन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार की टीम को भी शामिल किया गया।

टीम ने मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल नामजद अभियुक्त सरैया की कामिनी देवी को मड़वन रोड से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस उसके बयान को संदिग्ध मान रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी का कहना है कि पोस्टमार्टम एवं एफएसएल की जांच रिपोर्ट मिलने पर ही कामिनी देवी के बयान का वैज्ञानिक तुलना हो सकेगा।

मां के पास जाने का विरोध करता था उपेंद्र पासवान

प्रेमिका ने पुलिस ने बताया कि वह अब मां के पास जाना चाह रही थी। इसका उपेंद्र विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। उपेंद्र को शक था कि कामिनी उसे ठुकरा कर किसी दूसरे के पास चली जाएगी। कामिनी ने पुलिस को बताया है कि उससे विवाद के बाद उपेंद्र ने आत्महत्या के लिए फंदा लगाया। उसे बचाने के लिए कामिनी ने फंदा काटा, जिससे वह नीचे गिरा। इसमें उपेंद्र के सिर में पीछे और आंख के पास गंभीर चोट लगी। मौत के बाद वह डर गई थी। इसलिए दोनों बच्चों को लेकर वहां से निकल गई थी। कामिनी को गुरुवार की रात नौ बजे सीसीटीवी में बच्चों के साथ जाते हुए देखा गया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मजदूर उपेंद्र पासवान (35) की हत्या के मामले में शनिवार को मां शकुंती देवी के बयान पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें मीनापुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी अर्जुन राय की पत्नी कामनी देवी को नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया था। एफआईआर में उपेन्द्र की हत्या करने और उसकी दोनों आंखें फोड़ने का आरोप लगाया गया था। एफआईआर के बाद पुलिस आरोपित महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। एफआईआर में शकुंती देवी ने बताया है कि उनके विवाहित पुत्र उपेंद्र पासवान को आरोपित विवाहिता कामनी देवी बहला फुसलाकर ले गई थी। इसके बाद वो बैरिया चाणक्य पूरी गली नंबर छह स्थित सूबेदार शिव शंकर सिंह के मकान में किराए पर रहने लगा था।

मां का आरोप है कि आरोपित महिला का दूसरे लोगों से भी अवैध संबंध है, जिसका विरोध उसका पुत्र करता था। बीते शुक्रवार को सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उपेंद्र का शव बैरिया स्थित किराए के मकान में पड़ा है। जब वह पहुंची तो उपेन्द्र खून से लतपथ था और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई थी। मां ने आरोप लगाया है कि आरोपित महिला ने ही साजिश रच अन्य अपराधियों संग मिलकर उसके पुत्र की हत्या की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply