TrendingUttar Pradesh

​यूपी : 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM योगी देंगे बड़ी सौगात

​यूपी :  2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM योगी देंगे बड़ी सौगात

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था बनाई गई है। अब तक 9.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। रोजगार का अभियान फिर शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह 2500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे और अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। उन्होंने मेरठ में चोरी के वाहनों के कटान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए और इसके बाद यह कारोबार बंद हुआ।

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा का भाव ‘राष्ट्र प्रथम’ होना चाहिए। युवाओं को पिछली सरकारों के कामकाज से तुलना करनी चाहिए और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कार्य को नकारात्मक नजरिए से देखने वाला युवा नहीं हो सकता। एआई, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों को अवसर मानकर युवा खुद को इनके अनुरूप तैयार करें।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके समय विज्ञापन निकलते ही वसूली का खेल शुरू हो जाता था और थानेतहसील तक बिकते थे। उन्होंने कहा कि सपा शासन में ऐसी नियुक्तियां भी हुईं, जिनमें परीक्षा तक नहीं देने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए। 

योगी ने कहा कि 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू की स्थिति से अभिभावक चिंतित रहते थे। अब मेरठ एक्सप्रेसवे, नमो भारत और खेल विश्वविद्यालय जैसी परियोजनाओं से जुड़ा है। युवाओं से उन्होंने अपनी विरासत, राष्ट्रनायकों और गुरुजनों के प्रति सम्मान रखते हुए सपनों को साकार करने की तैयारी करने का आह्वान किया।

कैराना के पलायन का जिक्र कर व्यापारी का दर्द सुनाया

सीएम ने कैराना के पलायन का जिक्र कर वहां के व्यापारी का दर्द भी सुनाया। फिर कहा कि 2021 में मैं कैराना गया था। अब वहां लोग वापस आ चुके हैं। मैं खुद जाकर लोगों से मिला और उनकी समस्या सुनी। उस परिवार की बेटी ने अपना दर्द बताया। यूपी में अब कैराना, सहारनपुर से सोनभद्र, बिजनौर से बलिया तक हर जगह सुरक्षा है।

पिछली सरकारों ने नष्ट कर दी थी प्रदेश की अर्थव्यवस्था

योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। हमने ओडीओपी व एमएसएमई सेक्टर को संजोया। इससे 3.25 करोड़ लोगों को इसके माध्यम से रोजगार मिला। सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण मिला तो 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। 15 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई। हर क्षेत्र में यूपी में निवेश आए। पिछली सरकारों ने एक जिलाएक माफिया दिया। हमने एक जिलाएक मेडिकल कॉलेज दिया।

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply