TrendingUttar Pradesh

​बाराबंकी के युवाओं के लिए खुशखबरी : 50 कंपनियां देंगी रोजगार, 2000 युवाओं के चयन का लक्ष्य, जानें तारीख

​बाराबंकी के युवाओं के लिए खुशखबरी : 50 कंपनियां देंगी रोजगार, 2000 युवाओं के चयन का लक्ष्य, जानें तारीख

बाराबंकी, अमृत विचार। युवाओं को देशविदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले में सात रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 30 सितंबर को हैदरगढ़, 3 अक्टूबर को रामनगर, 6 अक्टूबर को फतेहपुर, 9 अक्टूबर को बनीकोडर और 17 अक्टूबर को जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में रोजगार मेले होंगे। इसके अलावा 2 नवंबर को संत कवि बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज, हरख में मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्य आकर्षण 18 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित होने वाला वृहद रोजगार मेला होगा। 

इसमें करीब 50 निजी क्षेत्र की कंपनियों के शामिल होने और 1000 से 2000 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य रखा गया है। अन्य मेलों में भी 30 से अधिक निजी कंपनियां टेक्निकल व नॉनटेक्निकल पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। डीएम ने अधिकारियों को मेलों का व्यापक प्रचारप्रसार कर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रोजगार मेलों की तारीख और स्थान
  • 30 सितंबर — हैदरगढ़
  • 3 अक्टूबर — रामनगर
  • 6 अक्टूबर — फतेहपुर
  • 9 अक्टूबर — बनीकोडर
  • 17 अक्टूबर — जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी
  • 2 नवंबर — संत कवि बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज, हरख
  • 18 नवंबर — जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज, बाराबंकी

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply