TrendingUttar Pradesh

​बाराबंकी में मातम : पोल्ट्री फार्म के गड्ढे में डूबे तीन किशोर, एक साथ उठी तीन अर्थियां तो फफक पड़े परिजन

​बाराबंकी में मातम : पोल्ट्री फार्म के गड्ढे में डूबे तीन किशोर, एक साथ उठी तीन अर्थियां तो फफक पड़े परिजन

निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना टीकाहार गांव में रविवार शाम पोल्ट्री फार्म में बिना सुरक्षा इंतजाम के खोदे गए गड्ढे में डूबकर तीन किशोरों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा रहा। हर कोई घटना की खबर लगने पर गमगीन दिखा।

उधर सोमवार को तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार होते समय परिजन चीत्कार उठे। बताते चलें कि कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना टीकाहार गांव में पोल्ट्री फार्म निर्माणाधीन है। यहां पर खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। रविवार की शाम तीन किशोर नहाने के लिए ऊंची दीवार फांदकर नहाने पहुंच गए। गहरे पानी में जाने से दो किशोर दम तोड़ बैठे, वहीं तीसरा पानी में डूब गया।

घटना की खबर आग की तरह फैली और मौके पर परिजन ग्रामीण के अलावा पुलिस पहुंच गई। कुछ समय के बाद तीनों शव निकलते ही परिजन बिलख पड़े। बताया जा रहा कि फार्म में मिट्टी भराई के काम के लिए करीब 100 मीटर व्यास का गड्ढा खोदा गया जिसमें बारिश का पानी भर गया।

इसी पानी में डूबकर रामशंकर के पुत्र सुमित , गुड्डू के पुत्र दुर्गेश व धर्मराज के पुत्र दिव्यांश जान गवां बैठे। एक ओर पुलिस फार्म स्वामी की तलाश कर रही है जिसकी लापरवाही से यह घटना हुई तो दूसरी ओर सभी मृत किशोर आस पड़ोस के ही रहने वाले थे।

सोमवार को गांव का माहौल बेहद गंभीर हो गया। तीन घरों से एक साथ किशोरों की अंतिम यात्रा निकली तो माताएं व परिजनों का कलेजा फट पड़ा। एक दिन पहले इनके बचने की हो रही दुआ घटना के बाद मातम में बदल गईं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply