TrendingUttar Pradesh

​14 जिलों में नए डीएम, 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला

​14 जिलों में नए डीएम, 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें 14 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं। कई जिलाधिकारियों को शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, निगमों और अन्य संस्थानों में भेजा गया है। 

अनुनय झा को हरदोई के जिलाधिकारी पद से हटाकर मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव राज्य कर राहुल पांडेय को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा एम. अरुणमोली को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है। अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक को संतकबीरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार को पीलीभीत भेजा गया है। पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह अब बलिया के जिलाधिकारी होंगे। 

इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और यूपीीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के विशेष सचिव तथा उत्तर प्रदेश जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रभास कुमार को महोबा का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में भी नए डीएम

विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

कानपुर नगर और बिजनौर के डीएम को भी नई जिम्मेदारी

बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन बनाया गया है। कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी नेहा बंधु को अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है। 

बागपत, हमीरपुर और बलिया के डीएम भी बदले

बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल को विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम बनाया गया है।हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है।अपर आयुक्त मनरेगा अमनदीप डुली को नियंत्रक, विधिक बाटमाप बनाया गया है। 

एटा, मुरादाबाद और हाथरस के डीएम शासन में

एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद बनाया गया है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार की जिम्मेदारी दी गई है। हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स को विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, राज्य कर बनाया गया है। विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन चंद्र शेखर को विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

कुछ अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों में जिम्मेदारी

मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया विजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी , सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर विशाल कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। 

विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक यूपी डेस्को विजय कुमार को उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा बनाया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीीडा बनाया गया है। महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी और रामपुर के अपर जिलाधिकारी नितिन मदान को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply